

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम झंडोत्तोलन का कार्यक्रम शुभारंभ शहीद भगत सिंह स्मारक से किया गया। विधायक स्वर्णा सिंह समेत गणमान्य लोगों ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
स्वतंत्रता सेनानी विन्देश्वरी सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह की ओर से झंडा फहराने के उपरांत सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम प्रथम पंकज चन्द्र वर्मा, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ संजीव कुमार कापर, लोक शिकायत निवारण कार्यालय पर पीजीआरओ सिद्दिकी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अध्यक्ष बच्चे लाल झा, थाना
कार्यालय पर थानाध्यक्ष एस एन सारंग, बीआरसी में बीईओ कृष्णा कुमार, निबंधक कार्यालय पर अवर निवंधक पदाधिकारी भास्कर ज्योति, जेके कॉलेज पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.सूर्य नारायण पांडेय, प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख रुकसाना परवीन, श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में चैयरमैन गणेश चौधरी ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी। मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उपस्थित हो कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


