spot_img

हो रहा था सरस्वती विसर्जन…नाच रही थी डांसर्स, ठुमके ऐसे लगे हो गया भारी बवाल, धांय-धांय कई राउंड होने लगी फायरिंग, दो लोगों को सीधे जाकर लगी गोली

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है यहां, हो रहा था सरस्वती का विसर्जन। नाच रही थी डांसर्स। इस दौरान ठुमके ऐसे लगे हो गया भारी बवाल। फिर धांय-धांय होने लगी फायरिंग। इस फायरिंग में दो लोगों को सीधे जाकर लगी गोली। फिर मची अफरातफरी। मामला, नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के देवी स्थान का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी हंगामा हुआ है। बीती शाम नर्तकी के ठुमके पर हुए विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग कर दी गई। इसमें दो लोगों को गोली लगी है। जिनको गोली लगी उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है बीती रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रही थी। इस दौरान नर्तकी के ठुमके लगने के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर बाद बदमाश गोलीबारी करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गई। जख्मी दो युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Arms License: अब हथियार लाइसेंस के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, गृह विभाग का आया नया गाइडेंस!

गोलीबारी की यह घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की है। यहां शनिवार रात को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवकों के बीच विवाद हो गया। यहां तक की लाठी-डंडे भी चलने लगी। इस दौरान हथियास लैस एक युवक ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। और इस गोलीबारी के शिकार दो युवक बन गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही घायल युवकों को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नर्तकी के ठुमके पर फायरिंग की गई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों की पहचान मिथिलेश प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार और रामचंद्र प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की है।

ग्रामीणों की मानें तो मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे की धून पर नर्तकियाें का डांस कराया जा रहा था। उसी दौरान युवकों का आपस में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar ANM Appointment: नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 4954 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

Bihar ANM Appointment: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में जान फूंकने और ग्रामीण इलाकों तक...

IRCTC भारत गौरव ट्रेन: बिहार के यात्रियों को 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन: धार्मिक यात्रा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! भारतीय रेलवे...

Darbhanga News: सुबह 4 बजे खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जा रहे युवक की मौत! पढ़िए कुंवरजी सहनी, दावे और तीखा हमला!

गैस सिलेंडर संकट: दरभंगा में गैस के लिए दर-दर भटकना एक युवक को भारी...