back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में नमाज़ के दौरान आत्मघाती हमला, बम धमाकों में 28 की मौत, सौ से ज्यादा जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस धमाके में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था, उसकी वजह से मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया।

- Advertisement -

यह धमाका पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के दौरान हुआ। मस्जिद में विस्फोट से कई लोगों की जान चली गई।रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पेशावर की एक मस्जिद में जोरदार धमाका कर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाके में अबतक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें कई पुलिसकर्मी की भी मौत हुई हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। फिलहाल पाकिस्तान आर्मी  ने इलाके की घेराबंदी की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Train 2026: दिल्ली-कोलकाता से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइम-टेबल

जानकारी के मुताबिक पेशावर में पुलिस लाइंस इलाके की एक मस्जिद में नमाज के ठीक बाद दोपहर 1.40 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा कर धमाका कर दिया। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

पेशावर पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद आसमान में धूल और धुएं का गुबार छा गया। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर मस्जिद में नमाज के दौरान सबसे आगे की लाइन में था। नमाज पढ़ने के बाद उसने स्वयं को उड़ा लिया। घटना के बाद भारी संख्या में शव पड़े दिखे।

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सौ से अधिक घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 13 की हालत अत्यधिक गंभीर बताई गयी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इलाके को सील कर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस फोर्स को और उपकरण मुहैया कराने की मांग की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

Darbhanga Water Crisis को लेकर जिले के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें