back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे SSP Avkash Kumar, दिए अपराधियों पर नकेल कसने के टिप्स, नदी थाना की स्थापना पर जोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। एस एस पी अवकाश कुमार गुरुवार को कुशेश्वरस्थान थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। कांडों का समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निष्पादन करने और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश संबंधित कांड के आईओ को दिया।
उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए नियमित गश्ती करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे बदमाशों में पुलिस का खौफ पैदा होता है। इसके लिए उन्होंने कई टिप्स दिए। श्री कुमार ने कहा कि सघन गश्ती से ही अपराध और अपराधियों के साथ साथ शराब माफिया पर नकेल कसा जा सकता है।
एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि थाना का निरीक्षण एक प्रक्रिया है। थाने में क्या सुधार की जरूरत है और पुलिस कर्मियों की परेशानी को कैसे दूर किया जा सकता है। यह निरीक्षण से जानकारी मिलती है। उन्होंने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ साथ लोगों की समस्याओं को भी त्वरित निष्पादन के लिए थाना अध्यक्ष अमित कुमार को निर्देश दिया।

एसएसपी श्री कुमार ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए नदी थाना की स्थापना करने के आवश्यकता पर बल देते हुए इसके लिए स्थल चयन के लिए पूर्वी सीओ से पत्राचार करने के लिए कहा। उन्होंने नदी थाना के लिए स्थल चयन प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल
उन्होंने नये थाना भवन के निर्माण के लिए हो रहे स्थल विकास के कार्य का निरीक्षण कर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम, थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें