spot_img

होमगार्ड जवानों के देर से आने पर ट्रेनर ने पीटा, कई जख्मी, विरोध में जवानों का जमकर हंगामा, कहा-ट्रेनर ने पीटा, दी गाली

spot_img
- Advertisement -

बिहटा के आनंदपुर स्थित केंद्रीय गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के कैंपस में चल रहे होमगार्ड ट्रेनिंग के दौरान होमगार्ड के जवानों की पिटाई हुई है। आरोप है कि ट्रेनर ने देर से पहुंचने पर होमगार्ड जवानों को पीटा। इससे छह से अधिक प्रशिक्षु होमगार्ड के महिला और पुरुष जवान जख्मी हो गए।

- Advertisement -

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक जवान की हालात गंभीर है। मारपीट की घटना को लेकर प्रशिक्षु जवान सड़क पर उतर आए और एनएच 30 को जाम कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hajipur News : हाजीपुर में 'चाकू हमला', ई-रिक्शा रोका, अस्पताल जा रहे परिवार के चार सदस्यों को चाकू से गोदा, दिनदहाड़े बीच सड़क पढ़िए खूनी फसाद!

सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे कमांडेंट अनिल सिंह ने आकर पूरी स्थिति स्पष्ट किया कि किसी भी जवान की मौत नहीं हुई। ये सिर्फ अफवाह है। इसके बाद होमगार्ड जवान शांत हुए और सड़क जाम हटाया जा सका।

जवानों का आरोप था कि उनसे कमांडो की तरह ट्रेनिंग कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनर उन्हें गालियां देता है और मारपीट भी करता है। ट्रेनर आरआर पांडेय महिलाओं के साथ भी गालीगलौज करते हैं। कुछ महिला जवानों ने नाम न छापने की शर्त पर इस आरोप की पुष्टि भी की है।

घटना की सूचना पर मौके वारदात पर महानिरीक्षक सह अपर महासमादेष्टा विकास वैभव ने मामले की छानबीन शुरू की है। 18 जनवरी को अलग-अलग जिलों से साल 2009 और 2011 में चयनित करीब 875 जवानों को चार महीने के रिफ्रेशर ट्रेनिंग के लिए कैम्प में बुलाया गया है। उन्हें ट्रेनिंग देने के लिये रिटायर्ड सेना के जवानों को लगाया गया है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘ सम्राट ’ सरकार का बड़ा फैसला…बिहार में 50 हजार दीदियों को मिलेंगे 10-10 लाख के लोन…

Bihar News: बिहार की लाखों जीविका दीदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य...

Bihar Heatwave का कहर: पारा 45 पार, बक्सर बना सबसे गर्म शहर, जानें कारण और राहत के संकेत

Bihar Heatwave: बिहार में गर्मी ने अपने तेवर मई से पहले ही दिखा दिए...

Bihar Floor Test: सम्राट चौधरी सरकार आज सदन में पेश करेगी विश्वास मत, जानिए क्या है पूरा गणित?

Bihar Floor Test: बिहार की राजनीति में इन दिनों गजब का उठापटक देखने को...

पटना न्यूज: डबल डेकर पुल से कूदी छात्रा, लोग बने मसीहा, फिर भी हालत गंभीर

पटना घटना: बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार शाम दिल दहला...