
मधुबनी, देशज टाइम्स। नीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बसैठ चानपुरपट्टी गांव में शनिवार की सुबह एक युवक बसैठ गांव निवासी 22 साल के प्रहलाद कुमार झा की लाश मिली है। प्रहलाद अपने दिव्यांग माता-पिता दिगम्बर झा का इकलौता बेटा था। उसकी लाश बसैठ चानपुरपट्टी गांव में (Prahlad Kumar Jha’s murder in Madhubani) मिली।
जानकारी के अनुसार,शुक्रवार की रात दस बजे बाइक पर सवार दो लोग घर प्रहलाद को बुलाने आए थे। दोनों उनके प्रह्लाद को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सुबह उसकी लाश मिलने से कोहराम मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश खेत में फेंकी देखी। इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है। घर में कोहराम मचा है। प्रहलाद के मां-बाप दिव्यांग हैं। वह उनके परिवार का एकलौता बेटा था। हत्या किस वजह से हुई पुलिस तहकीकात में जुटी है।







