spot_img

घर से घास काटने निकली, मिली खेत में लाश…महिला की हंसुआ से गर्दन काटकर हत्या…दुष्कर्म की बू

spot_img
- Advertisement -

शेखपुरा से बड़ी खबर है यहां शेखपुरा शहरी क्षेत्र के धरमपुर में एक तीस वर्षीया विवाहिता महिला छोटू यादव की पत्नी उर्मिला देवी की हंसुआ से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश गांव से दूर बधार में मिली है। लाश के गर्दन और चेहरे पर तेज धार वाले हथियार से वार के कई निशान मिले (Murder by beheading with a sickle …smells of rape) हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले 'काल हर, दुख हर, दरिद्र हर'... पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा उज्जैन में, पढ़िए महाकाल, साष्टांग प्रणाम और सियासी भविष्य !

जानकारी के अनुसार, उर्मिला सोमवार को घास लाने गांव से बाहर बधार शाम करीब चार बजे गई थी।  देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। देर रात महिला का शव बधार में मिला। हत्या से पूर्व महिला के साथ कोई और घटना की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस को महिला का शव नहीं सौंपने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को आशंका है उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

- Advertisement -

महिला का शव मिलने की सूचना के बाद जब हथियावां ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची तब ग्रामीणों ने महिला का शव देने से मना कर दिया। ग्रामीण शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट को गांव बुलाने की मांग कर रहे हैं।मामले को लेकर हथियावां ओपी के प्रभारी ने बताया पुलिस अपनी तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में Murder, पूर्णिया के कपड़ा कारोबारी के बेटे की हत्या, पढ़िए आधी रात, कार, बाइक, हमलावर और दोस्ती पर शक!

जानकारी के अनुसार, महिला के गर्दन और चेहरे पर तेज हथियार के कई घाव मिले हैं। अनुमान है कि घास काटने या फिर किसी और विवाद पर अपराधियों ने उर्मिला की इस तरह निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया हत्या से जुड़े और रहस्यों का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Suspicious Death महिला की संदिग्ध मौत, पढ़िए … सौतन, बेवफा पति, विवाद और सड़क किनारे छटपटाती मौत

Darbhanga Suspicious Death: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Gayaji Murder: कहा – तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं…...

Gaya Murder: बिहार के गया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने...

Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा …Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का...

Bihar Police Reel: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी हरकतों...