spot_img

शादी के दौरान गाने-नाचने के विवाद में मुगलसराय रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

आरा से बड़ी खबर है जहां शादी समारोह में नाचने के विवाद में रेलवे के जूनियर इंजीनियर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव निवासी उमेश कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भास्कर मुगलसराय डिवीजन के बनारस में रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

वारदात कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव का है जहां बीती रात बारातियों और सरातियों के बीच कहासुनी और नाच गाने के विवाद में बगल के गांव के कुछ युवकों ने भास्कर की हत्या कर दी। जूनियर इंजीनियर की आंख के बाएं तरफ गोली लगी जहां अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भास्कर नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव से जगतपुर पकड़ी गांव गए थे, जहां जगतपुर पकड़ी निवासी अजय सिंह की बेटी की शादी थी। शादी के दौरान नाच गाने का कार्यक्रम बारातियों के चल रहा था। नाच के दौरान ही स्टेज पर चढ़ने और फरमाइशी गीत पर डांस को लेकर दो गांवों के लड़कों के बीच विवाद हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gayaji Murder: कहा - तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं... पढ़िए सुबह खेत में बिफरी लाश!

पहले शामियाना में मारपीट हुई, फिर बाद में बंदूकें निकालते हुए असामाजिक तत्वों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोली लगने से रेलवे में तैनात भास्कर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Suspicious Death महिला की संदिग्ध मौत, पढ़िए … सौतन, विवाद और सड़क किनारे छटपटाती मौत

Darbhanga Suspicious Death: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Gayaji Murder: कहा – तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं…...

Gaya Murder: बिहार के गया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने...

Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा …Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का...

Bihar Police Reel: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी हरकतों...