spot_img

बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्व संयोजक राजू की गोली मारकर हत्या, पैदल आए दो अपराधियों ने सिर में मारी गोली, जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पर शक

spot_img
- Advertisement -

राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर है जहां एक बजरंग दल के कार्यकर्ता और प्रॉपर्टी डीलर राजू परमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूरी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रॉपर्टी डीलर को गोली बाहर बुलाकर मारी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्हें दो अपराधियों ने गोली मारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय राजू उर्फ राजेंद्र परमार बजरंग दल में पूर्व जिला संयोजक रहा है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करता था। इसके कारण कई लोगों से उसका विवाद भी चल रहा था।

- Advertisement -

राजू परमार गाय और गोवंश बचाने के काम में काफी सक्रिय था। साथ ही हिंदू संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी के रूप में उसकी पहचान थी। राजू को अपने ऊपर फायरिंग होने का आभास पहले से था। वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर कहीं भी अकेला निकलने से परहेज कर रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tejashwi Yadav Slip of Tongue: 'टंग ऑफ स्लिप' कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, एएसपी चंद्रशील ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। बताया जाता है कि सेंट्रल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ के साथ भी राजू का कालीवास गांव में जमीन का विवाद चल रहा था। ऐसी चर्चाएं हैं कि दिलीप नाथ ने अपने गुर्गों के ज़रिए यह हत्या करवाई होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

राजू परमार को गोली मारने वाले हत्यारे कौन थे, हत्या के क्या कारण रहे, ये अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी वीडियो चेक किए हैं। वीडियो में दो युवक पैदल ही उस समय भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन युवकों ने ही राजू को गोली मारी है। गोली मारने वाले बदमाश वहां पैदल ही परमार के पास आए थे। दोनों ने नजदीक से उसके सिर में दो गोली मारी। इस दौरान पास में ही किसी की बिंदौरी के ढोल बज रहे थे, जिस कारण लोग गोली की आवाज नहीं सुन सके। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों को परमार सड़क पर अचेत मिला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Suspicious Death महिला की संदिग्ध मौत, पढ़िए … सौतन, विवाद और सड़क किनारे छटपटाती मौत

Darbhanga Suspicious Death: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Gayaji Murder: कहा – तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं…...

Gaya Murder: बिहार के गया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने...

Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा …Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का...

Bihar Police Reel: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी हरकतों...