spot_img

समस्तीपुर के मोबाइल टावर कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के एस एच 88 पर गंगसारा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल टावर कंपनी के एक कर्मी गंगसारा गांव के अहमदपुर मोहल्ला के चंदेश्वर राय का पुत्र दींपेंद्र कुमार राय को गोली मार दी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: सहरसा-पूर्णिया से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

दीपेंद्र समस्तीपुर शहर एक टावर कंपनी में कार्य करता है। सोमवार देर रात वह काम निपटाने के बाद बाइक से अकेले घर अहमदपुर गंगा सारा लौट रहा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी दौरान दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तो अपराधी वहां से फरार हो गए। दिपेंद्र का फिलहाल इलाज स्थानीय एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

दिपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि घर से करीब पांच सौ मीटर पहले सूरदासा गाछी के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे पीछे से आकर घेर लिया और बाइक की चाबी मांगी। दीपेंद्र ने अपराधियों को चाबी दे दी। फिर भी अपराधियों ने उसपर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी। मौके पर लोग जुटे जिसे देखकर दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए।

उधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। प्राथमिकी दर्ज कर सरायरंजन पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Suspicious Death महिला की संदिग्ध मौत, पढ़िए … सौतन, विवाद और सड़क किनारे छटपटाती मौत

Darbhanga Suspicious Death: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Gayaji Murder: कहा – तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं…...

Gaya Murder: बिहार के गया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने...

Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा …Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में ‘टशन’…पर ‘हंटर’ … लाख टके का...

Bihar Police Reel: बिहार पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी हरकतों...