spot_img

पहली बार 11 मार्च को मिथिला के विकास के लिए मंथन का बड़ा मंच बनेगा इमर्जिंग मिथिला समिट…

spot_img
- Advertisement -

आशीष सिंह, दरभंगा देशज टाइम्स। मिथिला के विकास के लिए दरभंगा में पहली बार देश विदेश के कई विशेषज्ञ एक साथ इमर्जिंग मिथिला समिट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ग्यारह मार्च को होटल श्यामा रीजेंसी में द वे की ओर से आयोजित इस समिट में कई कंपनियों के प्रमुख, अपने अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों के अलावा पर्दे के कलाकार अपनी बातों को रखेंगे।

- Advertisement -

वर्तमान परिस्थिति में मिथिला के उत्थान के लिए एक मंच पर मंथन किया जायेगा। मिथिला में रोजगार पैदा करना एवं इसके लिए जरूरी बातों की रूपरेखा तैयार करने पर विमर्श होगा। पूरे दिन चलने वाले इस समिट का आरंभ दिन के ग्यारह बजे से होगी, जो रात्रि के दस बजे तक चलेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हत्या... प्रेमिका को लेकर गया होटल, पीछे पड़े छोरे ...फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन... मोबाइल स्वीच ऑफ...लव अफेयर में युवक की गोली लगी मिली लाश

इसके अंतर्गत स्पीकर सेशन में विशेषज्ञ अपनी बातों को रखेंगे। पैनल डिस्कशन में विभिन्न मुद्दों पर विमर्श होगा। अवार्ड शेरोमनी के साथ ही मिथिला कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी। सिंगर प्रिया मल्लिक शाम में लाइव म्यूजिक के जरिये अपनी प्रस्तुति देंगी।

आशीष सिंह ने बताया कि उधोग, शिक्षा, कृषि के साथ ही रोजगार के नए क्षेत्रों की जानकारियां इस समिट के माध्यम से निकल कर सामने आएंगी। फाइनेंसियल कंसल्टेंट आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि रोजगार की बातों से ही मिथिला का विकास सम्भव है। इसके लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर मिथिला की धरती दरभंगा में कोई कार्यक्रम हो रहा है।

श्यामा रीजेंसी के मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ ही स्टार्टअप एवं अन्य व्यवसाय के लिए भी यह समिट मिल का पत्थर साबित होगा। मनोज डोकानिया ने कहा कि मिथिला का इतिहास उधोग आधारित रहा है और हमें मिलकर फिर मिथिला में उद्योगों को विकसित करना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में Road Accident पिकअप की टक्कर से युवक घायल, जानिए कैसे जानलेवा बन गया है रोड ब्रेकर

Road Accident: शनिवार को बिहार के बेनीपुर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Land Dispute: बिहार के बेनीपुर में जमीन के एक पुराने झगड़े ने खूनी रूप...

Darbhanga News: अलीनगर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह, मिला सफलता का मंत्र

प्रतिभा सम्मान समारोह: बिहार के अलीनगर में इन दिनों पढ़ाई की लौ ऐसी जली...

Bhagalpur News: भागलपुर में 19 मई से लगेंगे Panchayat Camp: समस्याओं का समाधान अब गांव में ही

Panchayat Camp: भागलपुर में अब आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय...