
खबर गया से है जहां थाना के निकट प्रॉपर्टी डीलर की हत्या अपराधियों ने कर दी है। प्रोपर्टी डीलर कटारी हिल नई देवी स्थान के रहने वाले अरुण पासवान मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और सड़क जाम कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर पीस कमेटी के मेंबर थे और सोशली काफी एक्टिव थे।
जानकारी के अनुसार, अरुण हर रोज़ अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। चंदौती कटारी रोड भारत गैस एजेंसी के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोली चलाई और हत्या कर दी।
हत्या से आक्रोशित परिजन और आसपास के लोग सड़कों पर उतरकर जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चंदौती कटारी मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी रखा
मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी समेत चंदौती के रणविजय सिंह व रामपुर थाना के थानाध्यक्ष रवि कुमार मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले गया।
अपराधियों ने तीन-चार गोलियां मारी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में करने में जुटी है। साथ ही भारत गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी खंगाल रही है। जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े अरूण को लगातार कई धमकियां भी मिल रही थी। बेटों ने कहा उनके कई दुश्मन बन गए थे। इसलिए यह कहना मुश्किल है किसने गोली मारी है। वहीं पुलिस ने भी बताया कि कुछ क्लू मिले हैं, लेकिन पहले इसकी जांच की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के बाद वह थाने में तीन से चार घंटे बिताते थे। बताया जा रहा है कि वह पुलिस के लिए मुखबिरी का भी काम करते थे। हालांकि लॉ एंड ऑर्डर के एसपी भरत सोनी ने इससे इंकार किया है। उनके कहना है कि वह पुलिस के पीस कमिटी के मेंबर थे, इसलिए पुलिस के साथ उनका बेहतर संबंध था।




