back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

गायघाट में फसल क्षति के विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या, अर्द्धनग्न मिली मिट्टी से सनी लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। गायघाट थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में रविवार की रात बदमाशों ने अपने घर के दरवाजे पर सोए किसान की हत्या कर दी। मृतक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बिस्तर से गिरा हुआ था। उसकी गर्दन पर चोट का निशान था और शरीर पर मिट्टी लगा हुआ था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

किसान रामदयाल राय (62) की गला दबा कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आठ दिन पहले फसल क्षति को लेकर किसान का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उस दौरान मारपीट भी हुई थी।

- Advertisement -

 

इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। सभी लोगों पर हत्या की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज किया हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा हत्या का खुलासा।

 

इधर मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर ठागो राय, आनंद कुमार, अंकित कुमार एवं रामजोरी देवी पर हत्या का केस दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मामले की खुद जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

₹30 लाख से कम में बेहतरीन Premium SUV: जानें कौन सी गाड़ियां हैं बेस्ट

Premium SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों के बीच प्रीमियम SUV और MPV सेगमेंट...

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन: जानें कौन-कौन से सितारे बने मेहमान!

Rashmika Mandanna News: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक, जिस जोड़ी की खबरें इन...

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब होगी JEE NEET की मुफ्त तैयारी, साकार होंगे छात्रों के सपने

JEE NEET: आज के दौर में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित...

शेयर बाजार में भारी गिरावट: जानें क्या रहा ‘Stock Market’ के गिरने का मुख्य कारण

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 4 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें