spot_img

दो ट्रकों के भिड़ंत में लगी आग, ट्रक में ही Bihar के दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

कोरबा जिले से बड़ी खबर है, जहां बीती देर रात शहर के नजदीक ही दो ट्रकों के बीच इतनी जोर से भिड़ंत हुई कि दोनों में चंद मिनटों में ही आग लग गई। जब तक ट्रक में बैठे चालक भागने की कोशिश करते तब तक वह आग की चपेट में आ चुके थे। देखते ही देखते ट्रक में ही दोनों चालक की जिंदा समाधि बन गई।

- Advertisement -

देर रात्रि करीब 12 बजे रिस्दी रोड में दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बालको से राखड लेकर आ रही तेज रफ्तार हाइवा और उरगा की ओर से पीडीएस का चावल लोडकर आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुआ। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहन में आग लग गई। इसमें बिहार के दोनों ड्राइवरों का आग में जलने से मौत हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद रिसदी रोड में लंबा जाम लग गया। रात में ही पुलिस और स्थानीय लोग क्रेन और जेसीबी के सहयोग से वाहनों को सड़क से किनारे लगाकर यातायात बहाल कराया गया। जले हुए शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पूरी खबर आगे है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ramdhani Yadav Encounter: सुल्तानगंज माफिया रामधनी यादव का अंत...मगर कहानी खत्म नहीं हुई... ना होगी.... जानिए बड़ी वजह?

प्रशासन और पुलिस व दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया लेकिन दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी के समीप घटित हुई है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों राहत एवं बचाव कार्य कर किसी तरह ट्रक में लगी आग को बुझा कर देर रात को यातायात को बहाल किया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। मृतक दोनों चालक बिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनके शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में संदिग्ध मौत: हस्तरेखा देखने वाले युवक की कमरे में मिली लाश, पीट पीट का हत्या तो नहीं? दोस्ती पर शक!

बैरगनिया संदिग्ध मौत: बिहार के बैरगनिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, सनसनी, मौत की वजह पर गहराया सस्पेंस!

दरभंगा नाला: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई...

Bhagalpur News: बांका शादी से पहले ‘लापता दूल्हा’, मंडप पूजन के बाद गायब; परिवार में मचा कोहराम

लापता दूल्हा: भागलपुर के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

नेपाल रिंग रोड: नेपाल को लेकर चीन का दिल एक बार फिर बड़ा हुआ...