
बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर है। बिहार के चौदह आईएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। जिन चौदह आईएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इसमें पंचायती राज के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक का भी नाम शामिल है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, बिहार के 14 आईएएस ऑफिसर को प्रमोशन दी गई है। इन आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रमोशन दी गई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन आईएएस अधिकारियों का यह प्रमोशन दी गई है उसमें पंचायती राज के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक का नाम शामिल है।
दरअसल पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति को लेकर एक मामला दायर किया गया था और उसी मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके बाद अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने भी जारी कर दी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा।
जिन 14 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में पंचायती राज के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक शामिल हैं। ये प्रोन्नति 1 जनवरी 2006 के प्रभाव से लागू होगी।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक
सेवावानिवृत्त हो चुके आईएएस अधिकारियों में उदय सिंह कुमावत, राणा अवधेश कुमार, अनवर आलम, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भृगुनाथ उपाध्याय, कुमार आनंद शामिल हैं। इसके अलावा दयानंद प्रसाद मुरलीधर राय, ओम एसएम बंदे और भृगुनाथ द्विवेदी के मामले विचलित होने की तिथि को सेवानिवृत्त रहने के कारण प्रोन्नति अप्रदत कर दी गई है, यानी अब इन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को एक याचिका दायर की गई थी। इसमें यह कहा गया था कि, बिहार के कई ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें लम्बें समय से प्रमोशन नहीं दिया गया है। इसके बाद अब इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर है। सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा।







