spot_img

तीन बाइक सवार युवकों ने छात्रों से भरी स्कूल बस पर चलाई धांय-धांय गोली… ताबड़तोड़ फायरिंग में 11वीं का छात्र भी था शामिल, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

यूपी के बागपत से बड़ी खबर है जहां बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर वर्चस्व की लड़ाई में दो-तीन बाइक सवार युवकों ने एक शिक्षण संस्थान की बस पर फायरिंग कर दी। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व बाइक बरामद की है। बताया गया कि फायरिंग करने में 11वीं का छात्र तरुण भी शामिल था।

- Advertisement -

पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व बाइक बरामद की है। बताया गया कि फायरिंग करने में 11वीं का छात्र तरुण भी शामिल था।

- Advertisement -

इसी बात को लेकर जब बस चालक छात्र-छात्राओं को छोड़ने के लिए उनके घर जा रहा था, तभी दो-तीन बाइक सवारों ने बस का पीछा किया और रास्ते में ही बस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पिछले शीशे को चीरती हुई अगले शीशे में होकर बाहर निकल गई। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस पर स्कूल के बाहर हुए झगड़े के बाद एक छात्र के साथ आए बाहरी युवकों ने जिस तरह बस पर फायरिंग कर दी थी, बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि बस के अंदर 25 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई शिक्षण संस्थानों में कई वारदात हो चुकी हैं।

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर स्थित एक शिक्षण संस्थान के बाहर किसी बात को लेकर छात्र गुटों में संघर्ष हो गया था।

सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि प्रधानाचार्य अजय शर्मा की तहरीर पर एक छात्र के अलावा खामपुर गांव के गुल्ला और सक्षम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी कीमत पर स्कूल का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। सीओ सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों में गोल्ला, समक्ष निवासी खामपुर व तरुण निवासी मलकपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में संदिग्ध मौत: हस्तरेखा देखने वाले युवक की कमरे में मिली लाश, पीट पीट का हत्या तो नहीं? दोस्ती पर शक!

बैरगनिया संदिग्ध मौत: बिहार के बैरगनिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, सनसनी, मौत की वजह पर गहराया सस्पेंस!

दरभंगा नाला: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई...

Bhagalpur News: बांका शादी से पहले ‘लापता दूल्हा’, मंडप पूजन के बाद गायब; परिवार में मचा कोहराम

लापता दूल्हा: भागलपुर के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

नेपाल रिंग रोड: नेपाल को लेकर चीन का दिल एक बार फिर बड़ा हुआ...