spot_img

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अंतर प्रदेश बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, बच्चों की चोरी कर 5 हजार में बेचने वाली महिला गैंग

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, दीपक कुमार, देशज टाइम्स। स्थानीय जंक्शन पर एक बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह के कनेक्शन कई प्रदेशों से है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वहीं, ताजा मामला यह है कि दिल्ली से आ रहे दंपती से बच्चा चोर गिरोह की महिला ने चौदह महीने के मासूम बच्चे को छीनने लगी।

- Advertisement -

दंपती के शोर मचाने पर महिला को पकड़ लिया गया। वह पीछे से बच्चा छीनकर भागने का प्रयास कर रही थी और इसी दौरान पकड़ी गई। उसे रेलवे पुलिस थाने पर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।

- Advertisement -

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी की रहने वाली है। वह बच्चा चोरी कर उसे करीब चार से पांच हजार रुपये में बेच देती है। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ सीतामढ़ी के रुन्नी सैदपुर निवासी केशव कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी रीनू कुमारी और 14 महीने के बेटे दिव्यांश के साथ दिल्ली से आ रहे हैं। वे दिल्ली में एक मेडिसिन कम्पनी में वेयर हाउस इंचार्ज हैं। पिता की तबियत खराब थी, इसको लेकर वे दिल्ली से बरौनी जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police: 6 डकैत भगोड़ा घोषित, मुजफ्फरपुर पुलिस ने रखा इनाम... बताइए गुप्त ₹5 हज़ार पाइए!

पत्नी बच्चे को गोद में ली हुई थी, वे लोग प्लेटफार्म संख्या एक से होते हुए बाहर की ओर निकले। इसी दौरान एक महिला उनके पीछे थे। पार्सल गेट के बाहर वे ऑटो को बुला रहे थे। इसी बीच पत्नी के गोद से झटके से महिला ने बच्चे को छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी ने पकड़ लिया। फिर, वह चिल्लाने लगी कि मेरा बच्चा है। फिर, लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे रेलवे पुलिस के हवाले सौंपा गया है। मामले में जीआरपी का कहना है, आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में मिलेगी 50% छूट, ट्रैफिक चालान निपटान का सुनहरा मौका, पढ़िए हरी झंडी

राष्ट्रीय लोक अदालत: बिहार के बेनीपुर में न्याय पाने का एक सुनहरा मौका मिलने...

एग्जिट पोल: एक्सिस माई इंडिया ने पश्चिम बंगाल के आंकड़े जारी करने से क्यों किया इनकार? उठ रहे बड़े सवाल!

एग्जिट पोल: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों पर...

Bettiah Wedding: बरसात में हमसे मिले तुम सजन, तुम से मिले हम बरसात में …बेतिया में मूसलाधार बारिश में घोड़े पर सवार होकर...

Bettiah Wedding: आपने शादियों में तरह-तरह के नजारे देखे होंगे, लेकिन बिहार के बेतिया...