spot_img

रायपुर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर ये क्या कह दिया कि सब रह गए सन्न

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

spot_img
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो कहा उसे सुनकर लोग अचानक से हतप्रभ रह गए जब शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए सोनिया ने कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। भाजपा-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे उलट दिया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर केंद्र सरकार ने आर्थिक तबाही मचाई है। पढ़िए अधिवेशन में क्या कहा सोनिया गांधी ने, पूरी खबर

- Advertisement -

शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव परिणाम: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में BJP की बंपर वापसी; जानें सभी अपडेट्स

उन्होंने भाजपा पर देश के लोगों में भय की आग भड़काने का आरोप लगाया। पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण सत्र के दूसरे दिन बोलते गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि मोदी सरकार ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है और उसे तोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा डर पैदा कर रही है और अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्ग को निशाना बना रही है।”

पार्टी के लिए देश के लिए योगदान देने के लिए इसे एक ‘महत्वपूर्ण’ समय करार देते हुए, उन्होंने कहा, “हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना चाहिए, लोगों तक पहुंचना चाहिए और अपना संदेश स्पष्टता के साथ देना चाहिए।”उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के वाहन के रूप में लोगों के लिए काम करने को कहा।

कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ हासिल भी किया है, एक अच्छा समय भी देखा, बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन अब एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले दिनों देश में नफरत के कारण महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों पर हमले किए गए। ये हमारी जि़म्मेदारी है कि हम इसे खत्म करें। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं है ये एक विचार है और जीत केवल हमारी होगी।

यह भी पढ़ें:  रोहतास सड़क हादसा: बरातियों को कुचलकर भागा कंटेनर, NH-319 पर 5 की मौत, 10 घायल

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे को राजनीति का लंबा अनुभव है और ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस पार्टी को उनकी अध्यक्षता की आवश्यकता है। खड़गे की अध्यक्षता में हम इस मुश्किल समय को भी पार कर पाएंगे।

सोनिया गांधी ने कहा, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: 80 सालों से नहीं जली बाबा Tilka Majhi की समाधि पर दीप… Deshaj Times Special Ep. 01 | कब मिलेगी बाबा तिलका...

इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं रहता—वह ज़मीन, स्मारकों और समाज की स्मृति में भी...

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी नई बस सेवा से, जानिए रूट और किराया

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी...

Nalanda News: नालंदा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

मानव तस्करी: बिहार के नालंदा में एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ...

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...