spot_img

क्या सचमुच शादी बन गई केएल राहुल की बर्बादी, रवि शास्त्री ने आखिर ऐसा क्यों कहा, कहां गए थे केएल अपनी पत्नी आथिया के साथ…

spot_img
- Advertisement -

केएल राहुल ऐसे खिलाड़ी बनते जा रहे हैं जिनके बल्ले से इस वक्त रन नहीं निकल रहे। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले दो मुकाबले हो चुके हैं जिसमें टीम 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। मगर केएल रन को तरस रहे हैं।

- Advertisement -

इधर, केएल अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल शादी के बाद महाकाल के 1 महीने बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जहां कपल ने भगवान का आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अथिया और राहुल सुबह ही महाकाल के मंदिर पहुंचे इस दौरान दोनों जोड़े ने भगवान की पूजा की और भस्म आरती में भी शामिल हुए। साथ ही कपल ने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया। वहीं दोनों के आउटफिट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने पीली साड़ी पहनी वहीं केएल राहुल पीली धोती में दिखाई दिए। मगर, रवि शास्त्री ने आखिर ऐसा क्या कहा है केएल राहुल के लिए जिससे केएल चौंकें हैं…।

काफी समय से बल्ला शांत रहने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए सामने आई टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लिस्ट में उनके नाम के आगे से उप कप्तान भी हटा दिया गया है। पहले से ही केएल राहुल संकटों में घिरे हुए थे कि अब इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे केएल राहुल को झटका लग सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या कहा है केएल राहुल के लिए रवि शास्त्री ने पढ़िए पूरी खबर

हाल ही में रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू पॉस्कास्ट में केएल राहुल को लेकर बात की और कहा कि खिलाड़ी पर फैसला लेने का काम टीम मैनेजमेंट का है। वो ही केएल राहुल के खेल और उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से जानते हैं।

रवि शास्त्री ने आगे इस बारे में बात की कि अगर कोई खिलाड़ी बेहतर नहीं खेल पा रहा है तो हमें उसकी जगह किसी और को मौका देना चाहिए। टीम इंडिया के लिए खेलने वाले भारत में कम नहीं है। सभी गेट के बाहर अपने सिलेक्ट होने के लिए इंतजार में हैं। ये पद किसी एक के लिए नहीं है।

आगे रवि शास्त्री ने तो ये तक कह दिया कि वो टीम में उप कप्तान को कभी पसंद ही नहीं करते। रवि शास्त्री ने कहा कि विदेशों में उप कप्तान को लेकर अलग बात है लेकिन मैं कभी भी घरेलू परिस्थितियों में टीम में उप कप्तान नहीं चाहता। इससे अच्छा तो मैं बेस्ट प्लेइंग इलेवन लेकर ही मैदान में उतरना पसंद करूंगा।

आगे रवि शास्त्री ने ये साफ कर दिया कि कोई भी पद किसी के लिए टैग नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी लंबे समय से अच्छा नहीं खेल रहा तो उसकी जगह किसी और को मौका मिलना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...