
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विशनपुर थाना क्षेत्र के मखनाही गांव में शौच करने गई 5 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते हैं घर में कोहराम मच गया। आसपास के सैकड़ों लोग पहुंच गये।
नाबालिग बच्ची की मां दहाड़ मारकर रोने लगी। मखनाही गांव के दिलीप पासवान की पांच वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी अपने ही गांव के तालाब किनारे शौच करने गई थी। पानी छूने के क्रम में पैर फिसल गया। और, वह गहरे पानी में चली गई इस कारण उसकी मौत डूबने से हो गई।
बिशनपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार दत्ता ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि बच्ची रविवार की सुबह शौच करने गई थी जहां तालाब के किनारे पर फिसलने से डुब गई। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।






