spot_img

दरभंगा और मधुबनी की रोहू मछली अब शान से जुड़ेंगी जीआई टैग से,

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मखाना के बाद अब रोहू मछली को जीआई टैग मिलेगा। पशुपालन विभाग ने इसके लिए जिलास्तरीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी रोहू मछली की विशेषताओं से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार केंद्र से जीआई टैग की मांग करेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, मखाना-लीची-कतरनी-जर्दालु-पान के बाद रोहू मछली की बारी है। जल्द इसके लिए गठित कमेटी  जीआई टैग के प्रयास तेज करेगी। कारण,बिहार सरकार ने रोहू मछली को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोहू मछली मूल रूप से मिथिला क्षेत्र की प्रजाति मानी जाती है। मिथिला क्षेत्र की रोहू मछली विशेष रूप से स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पढ़िए पूरी खबर

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: ‘ बदल गया पैटर्न...’ अब नई किताबों से पढ़ेंगे 11वीं-12वीं के छात्र, 20 मई तक मिलेंगी नई किताबें, जानिए

जानकारी के अनुसार,  मिथिला क्षेत्र अपने ‘माछ, पान और मखाना’ के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से क्षेत्र की रोहू मछली अपने स्वाद के कारण बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में काफी लोकप्रिय है। इस क्षेत्र की रोहू मछली का स्वाद अन्य राज्यों में पाई जाने वाली रोहू की प्रजातियों से अलग है। अगर इसे जीआई टैग मिलता है तो यह बिहार का छठा उत्पाद होगा।

जीआई टैग रजिस्ट्री ने ‘बिहार मखाना’ का नाम बदलकर ‘मिथिला मखाना’ करने की याचिका को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा ‘कतरनी चावल’, ‘जर्दालु आम’, ‘शाही लीची’ और ‘मगही पान’ को भी जीआई टैग प्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Bihar Civil Defence Mockdrill: पटना समेत 6 जिलों में होगा ब्लैकआउट...जानिए मॉकड्रिल की तैयारी

ऐसे में, यदि मिथिला समेत दरभंगा और मधुबनी की रोहू मछली जीआई टैग प्राप्त करने में सफल हो जाती है तो यह क्षेत्र में इसके उत्पादन में लगे लोगों के लिए अच्छा होगा। लोग इसके उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। इसका बाजार भी बढ़ेगा। इससे किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी होगी।

पशुपालन विभाग के मत्स्य निदेशक निशात अहमद ने कहा कि रोहू मछली को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलास्तरीय कमेटी से रिपोर्ट मिलते ही जीआई टैग के लिए केंद्र सरकार के समक्ष दावा पेश कर दिया जाएगा।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार ने रोहू मछली को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोहू मछली मूल रूप से मिथिला क्षेत्र की प्रजाति मानी जाती है। मिथिला क्षेत्र की रोहू मछली विशेष रूप से दरभंगा और मधुबनी जिलों में अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। इसलिए जिलास्तरीय कमेटी गठित की गई है।

यह कमेटी रोहू मछली का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। कमेटी से विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद मिथिला की रोहू मछली के लिए जीआई टैग देने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से संपर्क किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...