spot_img

गुरु-शिष्य और क्राइम…4 छात्रों ने मिलकर अपने ही शिक्षक को किया अगवा, जमकर पीटा, मांगी परिजनों से फिरौती

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बिहार में एकबार फिर शिक्षक-छात्र संबंध तार तार हो गए हैं। कारण, चार छात्रों ने मिलकर अपने ही शिक्षक गर्दनीबाग थाने के अलीनगर के पास से शिक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को अगवा कर लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इतना ही नहीं शिक्षक के साथ छात्रों ने जमकर मारपीट भी की। इससे भी जी ना भरा तो छात्रों ने शिक्षक को छोड़ने के लिए परिजनों से फिरौती मांगी। बाद में शिक्षक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। वैसे, बारह दिन बंधक बनाए जाने के बाद आखिरकार शिक्षक को अपहरणकर्ताओं ने सगुना मोड के पास लाकर छोड़ दिया।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी सरकार के बड़े फैसले, गांधी मैदान में 27 नए मंत्री लेंगे शपथ... देखिए तस्वीरों से तैयारी LIVE

जानकारी के अनुसार, चार छात्रों ने शिक्षक श्रीवास्तव का ही अपहरण कर लिया। बाद में शिक्षक को बारह दिनों तक कब्जे में रखकर मारापीटा। उसके बाद छोड़ दिया।

 

वारदात गर्दनीबाग थाने के अलीनगर के पास हुई जब पूर्व शिक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को चार छात्रों ने अगवा कर लिया। इसके बाद 26 फरवरी की देर रात शिक्षक की पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दबाव बनाया तो स्कॉर्पियो सवार अपहर्ताओं ने बारह दिन बाद मारपीट कर शिक्षक को सगुना मोड़ के पास छोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार पटना के गर्दनीबाग थाने के अलीनगर के पास से शिक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को उन्ही के चार छात्रों ने अगवा कर लिया था। बता दें कि ये घटना 14 फरवरी की रात की बताई जा रही है। दरअसल शिक्षक अजित कुमार अपने RPS मोड़ स्थित अपने किराये के घर से अलीनगर के लिए निकले थे।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में भयंकर ओलावृष्टि और बारिश, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 7 मई तक नहीं मिलेगी राहत

इस दौरान स्कॉर्पियो सवार चारों छात्रों ने उन्हें जबदस्ती उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। डर के कारण 12 दिनों तक शिक्षक की पत्नी ने पुलिस को इसकी सुचना नहीं दी। छात्र कॉल कर फिरौती की मांग भी करने लगे। जब शिक्षक की पत्नी को पता चला कि उसके पति को मारपीट जा रहा तो उसने थाने जकार मामला दर्ज कराया।

 

शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने दबिश देना शुरू किया। जिसके बाद छात्रों ने शिक्षक को 12 दिन बाद सगुना मोड़ पर छोड़ कर भाग गए। शिक्षक की पत्नी रश्मि ने बताया कि चारों छात्रों नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह- जगह छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री? मांझी ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा सियासी गणित

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर बड़ा Train Block: कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए अहम जानकारी

Train Block: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुलतानगंज रेलवे स्टेशन...

Buxar News: बक्सर एक्सीडेंट, ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, बड़ा हादसा टला

बक्सर एक्सीडेंट न्यूज़: बक्सर में एक बार फिर लापरवाही ने बड़ा नुकसान किया है।...

Darbhanga News बेनीपुर में खुला उत्पाद न्यायालय, मिथिलांचल के लाखों को मिलेगी बड़ी राहत; खत्म होगी दरभंगा की दौड़

Darbhanga News: बेनीपुर उत्पाद न्यायालय: दरभंगा न्यायिक मंडल के अंतर्गत बेनीपुर में एक बड़ी...