spot_img

दरभंगा के City SP Sagar Kumar खंगालेंगे शातिर अपराधी प्रेम पासवान की पुलिस फाइल में दर्ज एक-एक कुंडली

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सफलता को कामयाबी में बदलने की अब पुरजोर कोशिश में दरभंगा पुलिस जुट गई है। इसको सफल बनाने की कवायद में अब पूरी तरह से सिटी एसपी सागर कुमार जुट गए हैं।

- Advertisement -

सिटी एसपी सागर कुमार ने पहले इसका जाल बुना और जब जाल में पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के साले समेत अन्य को गोली मारकर जख्मी करने वाला और फिलहाल शराब माफिया के रूप में पुलिस फाइल में दफन प्रेम पासवान का कब्र खोदने की कवायद में सिटी एसपी श्री कुमार जुट गए हैं।

- Advertisement -

प्रेम पासवान की गिरफ्तारी के बाद विवि थाना पर पहुंचे सिटी एसपी श्री कुमार ने प्रेम पासवान के एक एक कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया। इसमें शराब माफिया की सूची में प्रेम पासवान का भी नाम दर्ज होने और हाल में मब्बी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में में उसकी संलिप्ता के बीच उसकी अब तक की आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: एयरपोर्ट के मुख्य गेट पर बनेगा आधुनिक यात्री शेड, होगा वाहन पार्किंग स्थल का आधुनिकीकरण

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना पुलिस की ओर से प्रेम पासवान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि बता रही हैं। सिटी एसपी सागर कुमार झा ने इस बाबत विवि थाना पर पहुंचकर इस अपराधी के विरुद्ध जानकारी ली। साथ ही पत्रकारों को कई मामलों की जानकारी दी।

सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया 
गिरफ्तार अपराधी बेलाशंकर मुहल्ले का परमेश्वर पासवान का पुत्र हैं। लमामिवि दरभंगा के इसके विरुद्ध जो
अपराधिक इतिहास हैं। इसमें रंगदारी,आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य कांडों में पुलिस को इसकी तलाश है। सिटी एसपी श्री झा ने कहा कि विवि थाना कांड संख्या 53/23, विवि थाना कांड सं 190/22, विवि थाना कांड संख्या 286/22, विवि थाना कांड संख्या 323/21, विवि थाना कांड संख्या 101/20, विवि थाना कांड संख्या 157/19, विवि थाना कांड संख्या 93/17 विवि थाना कांड संख्या 145/17, विवि थाना कांड संख्या 210/17 विवि थाना कांड संख्या 195/15, मब्बी ओपी कांड संख्या 46/23 शामिल हैं। साथ ही अन्य थाना/ओपी से सत्यापन की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो पुलिस के चंगुल से छूट नहीं सकता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: गोदभराई: मुंगेर के आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा माहौल, गर्भवती महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

गोदभराई: मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर में आजकल त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है।...