spot_img

Patna News: भागलपुर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त पुल पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का जल्द होगा निर्माण, युद्धस्तर पर काम, पढ़िए -सचिव पंकज पाल की हाई लेबल मीटिंग…मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन!

spot_img
- Advertisement -

विक्रमशिला सेतु: भागलपुर की लाइफलाइन कहा जाने वाला यह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब इसकी मरम्मत पर युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुल को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। आखिर कब तक सामान्य होगी स्थिति, जानिए पूरी डिटेल्स।पटना। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विक्रमशिला सेतु को हुई क्षति के बाद यातायात को जल्द से जल्द बहाल करना था।Patna News: भागलपुर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त पुल पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का जल्द होगा निर्माण, युद्धस्तर पर काम, पढ़िए -सचिव पंकज पाल की हाई लेबल मीटिंग...मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन!

- Advertisement -

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का निर्माण

बैठक में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम, आईआईटी पटना के विशेषज्ञ और पुल तकनीकी विशेषज्ञ आलोक भौमिक सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन पर विस्तृत जानकारी ली। लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई ताकि तत्काल रूप से विक्रमशिला सेतु से यातायात पुनः शुरू हो सके।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। BRO की सहायता से शीघ्र ही एक बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह कदम आंशिक रूप से यातायात को तुरंत बहाल करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु भागलपुर और आसपास के जिलों के लिए जीवनरेखा है, इसलिए बेली ब्रिज बनाकर आंशिक यातायात जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

ट्रस ब्रिज और सेफ्टी ऑडिट: आगे की योजना

सचिव ने बताया कि बेली ब्रिज के साथ-साथ ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से चलेगा, जिसे 2 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह ब्रिज दो लेन का होगा और इसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। आईआईटी पटना की टीम पूरे पुल का सेफ्टी ऑडिट कर रही है, जिसकी रिपोर्ट 3 सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुल की भविष्य की मरम्मत और मजबूती पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल की मरम्मत और यातायात बहाली के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अन्य टीमों को स्थल पर लगातार कैम्प करने का निर्देश दिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  बिहार AI समिट 2026: पटना में लगेगा देश का सबसे बड़ा AI मेला, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Chain Snatching: डॉक्टर कर रहे थे इलाज, मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे अपराधगर्द, डॉक्टर के गले से सोने की चेन...

Chain Snatching: बिहार के मधुबनी में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े...

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...