back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा के कमतौल में गेहूं की खेत में मिली चेहरे, गले की मांस गली युवती की लाश…

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के रजौन गांव स्थित रेबिया गाछी के निकट बांध के किनारे एक गेहूं के खेत में मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे के एक 24 वर्षीया एक अज्ञात युवती के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही  इलाके में सनसनी फैल गई।
जिसके बाद मौके पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया गया है कि वो काले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग का पैजामा पहनी थी। देखने से शव कई दिनों का पुराना लग रहा था। चेहरे, गले आदि का मांस भी गल गया था। बदबू इतनी भयानक थी कि लोग सांस तक नहीं ले पा रहे थे।
स्थानीय लोग यह कयास लगा रहे थे कि युवती की कहीं और हत्या कर वहां खेत में उसकी लाश फेंक दिया गया होगा। सूचना मिलने पर कमतौल थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पहचनाने की कोशिश की, लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिली। तत्पश्चात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि देखने से मामला संदिग्ध लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें:  Naravane Book Leak: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देश के लिए खतरे की घंटी!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम...

Bhojpuri Actors Net Worth: जानिए कौन है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अमीर एक्टर!

Bhojpuri Actors Net Worth: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया चमक-धमक और सितारों से भरी है,...

Bihar Accident News: सुपौल में भीषण बाइक टक्कर, NH-327A पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar Accident News: जिंदगी का सफर कब मौत के मुहाने पर आकर ठहर जाए,...

Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

दरभंगा के उभरते कराटे खिलाड़ियों युवराज आदर्श एवं प्रेयांश ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें