
संजय कुमार राय, देशज टाइम्स दरभंगा अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में कई ऐसे मुहल्ले हैं जहां शराब कारोबारियों की गिनती नहीं हैं। ऐसा लगता है कि कुछ घरों को छोड़ सभी के सभी दारू कारोबार में लिप्त हैं।
ऐसे में एक मुहल्ला ऐसा है जहां तकरीबन ज्यादातर घरों के लोग अवैध रूप से शराब कारोबार में लिप्त हैं। इस मुहल्ले का नाम हैं अंधेरियाबाग और इसी से जुड़ा हुआ हैं बेलवागंज मुहल्ला। करीब दो महीनों के दरम्यान इस पेशे से जुड़े कई कारोबारियो को नये थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति जेल की हवा खिला चुके हैं, लेकिन इस मुहल्ले के ऐसे ऐसे शातिर लोग हैं जो इतने कार्रवाई के बाद भी धंधा कर रहें हैं।
इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलवागंज के अंधेरिया बाग मोहल्ले में छापामारी कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में 25 बोरे में रखे एक हजार लीटर नेपाली शराब सहित स्कॉर्पियो को बरामद किया है। यही नहीं गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया है।
स्कॉर्पियो में शराब का बोरा इस कदर रखा गया था कि सिर्फ ड्राइवर का सीट हीं खाली था। पकड़े गए ड्राइवर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार राम जानकी मंदिर के पास के रहने वाले राजीव कुमार महतो के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पकड़े गए स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बताया है कि बेलवा गंज के रहने वाले पांच शराब कारोबारियों का यह नेपाली सोफिया शराब है। अब यह पांच लोग कौन कौन हैं इसे पुलिस को पता करना होगा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए ड्राइवर ने बेलवा गंज अंधेरिया बाग के रहने वाले पांच शराब कारोबारियों का नाम बताया है। बताए गए नाम के आधार पर फरार पांच नामजद कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही हैं। ये सभी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।
पकड़े गए ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के निर्देश पर रात्रि गश्ती में तेनात सअनि विजय कुमार समेत उनकी टीम ने यह कार्रवाई की हैं। सअनि श्री कुमार के बयान पर ही मामला भी दर्ज किया गया हैं।




