spot_img

आखिर दरभंगा जेल में बंद रौनक सिंह को क्यों मंडलकारा ने रखने से किया इनकार, क्यों छोड़ने जाना पड़ा भागलपुर, अब ताजा क्या है…

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स दरभंगा अपराध ब्यूरो। भागलपुर सेंट्रल जेल में दुर्दांत अपराधी रौनक सिंह को पहुंचा कर लौट रहे पुलिस की गाड़ी और ट्रक के आमने-सामने टक्कर में चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना बेगूसराय जिले के मोहनपुर मुफस्सिल थाना के स्टेट हाईवे पर रविवार की अहले सुबह अज्ञात ट्रक के धक्का लगने से चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए जहां मुफस्सिल थाना पुलिस ने इलाज के लिए बेगूसराय में ही भर्ती करवाया था। बेहतर इलाज के लिए चारों घायल पुलिसकर्मी को बेगूसराय से लाकर डीएमसीएच भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही सार्जेंट अश्वनी कुमार सिंह, मेजर नीरज कुमार वर्मा पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, सिपाही राहुल कुमार सिंह एंबुलेंस लेकर बेगूसराय गए जहां से घायल हवलदार विनोद कुमार सिंह, सिपाही सुधीर कुमार, सिपाही संजीव उरांव को लाकर डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इन लोगों का इलाज चल रहा है। हवलदार विनोद कुमार सिंह की स्थिति नाजुक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: क्रिकेट टूर्नामेंट का बहादुर..., Darbhanga नेहरू स्टेडियम में दिखा CRICKET 🏏 का फाइनल रोमांच, हायाघाट को हरा बहादुरपुर बना चैंपियन

हालांकि डॉक्टर ने कहा हैं कि सभी खतरे से बाहर है। वही चालक सुमन झा को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि शनिवार को रौनक सिंह को न्यायालय में पेशी के लिए भागलपुर के सेंट्रल जेल से लाया गया था। देर होने के कारण दरभंगा मंडल कारा में रहने का आदेश दिया गया था लेकिन जेलर ने रौनक सिंह को दरभंगा मंडल कार्यालय में रखने से इंकार कर दिया।

बताया गया कि रौनक सिंह कुख्यात अपराधी प्रवृत्ति का है। ऐसी परिस्थिति में दरभंगा मंडल कारा में नहीं रखा जा सकता। शनिवार की शाम रौनक सिंह को लेकर पुलिस की टीम भागलपुर गई थी। वहां से लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई। कुछ माह पूर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से दरभंगा मंडल कार्यालय से 8 को ख्यात अपराधी को भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...