spot_img

….और जब पटना जंक्शन पर चलने लगा ‘पॉर्न वीडियो…’ महिलाएं- बच्चे कर रहे थे ट्रेन का प्लेटफार्म पर इंतजार…दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म

spot_img
- Advertisement -

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगा। इसे देखकर सभी अवाक रह गए। इससे यात्रियों और उनके परिवार वालों को बड़ा सदमा लगा। सभी शर्मसार हो गए।

- Advertisement -

दरअसल, पटना जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक विज्ञापन की जगह गंदी फिल्में चलने लगीं। पटना जंक्शन पर रेलवे की तरफ से प्लेटफार्म पर एलईडी टीवी सेट लगाए गए हैं। इनमें से कई एलईडी स्क्रीन पर अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। उस वक्त काफी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे।

- Advertisement -

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शर्म से अपना सिर झुका लिया। वहीं कई यात्री आक्रोशित हो गए। यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर महिलाएं और कुछ लोग अपने बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक यह घटना हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा फैसला: 47 अधिकारियों का 'CO-RO suspension' रद्द,पूर्णिया मुख्यालय का चक्कर खत्म, अधिकारियों की घर वापसी, जानें पूरा मामला और नई व्यवस्था

इससे यात्री आक्रोशित हो गए। इसकी शिकायत की गई। घटना की जानकारी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को दी। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे को मिली तो खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना एजेंसी को दी गई। सूचना पर चल रही अश्लील फिल्म को रोका गया। इसे लेकर आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इधर, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित एजेंसी के खिलाफ आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरपीएफ ने तत्काल फोन कर संबंधित एजेंसी को कहकर बंद करवाया। इस मामले में रेलवे अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। इस पूरे मामले में विज्ञापन एजेंसी पर आरपीएफ पोस्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। डीआरएम प्रभात कुमार ने एजेंसी पर जुर्माना लगाया है। ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर दर्जनों टीवी स्क्रीन लगे हैं, ताकि ट्रेन की सूचना यात्रियों को दी जा सके। हालांकि यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। उस समय अधिकारियों को बाद में इसकी जानकारी मिली थी। इस बार तुरंत पता चलते ही रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...