spot_img

इंटर पास होने के लिए 40 हजार में की दलाल से सेटिंग, रिजल्ट आने के बाद छात्र ने दी जान

spot_img
- Advertisement -

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। इंटर का परीक्षा का परिणाण आने के बाद कई छात्र ऐसे भी हैं, जिन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस बीच शेखपुरा से एक छात्र की आत्महत्या की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। परीक्षा में फेल हो गया।

- Advertisement -

ऐसे में परीक्षा में फेल होने की हताशा को वह सहन नहीं कर सका और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्र पुर गांव निवासी गोपाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,राहुल शेखपुरा शहर के कच्ची रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में जनार्दन सिंह के प्रोफेसर जनार्दन सिंह के आवास पर रहकर पढ़ाई करता था और इंटरमीडिएट आर्ट्स का छात्र था। मंगलवार को जब रिजल्ट आया तो वह उत्साहित था अपने नंबर देखने के लिए। लेकिन उसे निराशा मिली। परीक्षा में उसे सिर्फ 237 नंबर आए थे। फेल होने की हताशा को वह सहन नहीं कर सका और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में पास के निजी क्लीनिक में छात्र को ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics Hot: अनंत सिंह मुजरा वीडियो... इन्हीं लोगों ने... मोकामा के बाहुबली विधायक मुझको राणा जी माफ करना...? धार्मिक कार्यक्रम के बाद पढ़िए -मां दुर्गा की कृपा से!

आत्महत्या करने से पहले राहुल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने बताया है कि परीक्षा खराब जाने के बाद नंबर बढ़ाने के लिए चंदन दा नाम के एक दलाल ने संपर्क किया था। उनसे 40 हजार रुपए में बात हुई थी। रिजल्ट से पहले पैसा भेज चुका था। उसके बाद रिजल्ट आने के बाद पैसा और मांग रहा था और दबाव डाल रहा था। लेकिन, इस बार दलाल पर भरोसा करने की जगह उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पढ़िए पूरी खबर

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में सेवानिवृत्त आर डी कॉलेज के प्रोफेसर जनार्दन सिंह के यहां रहने वाले लखीसराय के एक 20 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात्रि में छात्र ने जहर खाया। आनन-फानन में पास के निजी क्लीनिक में छात्र को ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद छात्र के परिवार वालों को सूचना दी गई। छात्र की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव निवासी गोपाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ उत्तम कुमार के रूप में की गई। छात्र का रिजल्ट द्वितीय श्रेणी से आया था। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सुसाइट नोट में छात्र ने लिखा कि गांव के चंदन दा ने 12वीं परीक्षा में बेहतर अंक के लिए सेटिंग कराने की बात कही थी। उनसे 40 हजार रुपए में बात हुई थी। छात्र ने बताया कि उसने युवक को 27400 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए थे। रिजल्ट के बाद 12600 रुपये और देने थे। आरोपित युवक बार-बार पैसे की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Building Rules: अब बिहार के गांवों में भी मकान बनाने के लिए पास करना होगा नक्शा? जानिए सरकार का नया प्लान

इस बीच मंगलवार को रिजल्ट जारी हुए, जिसमें उसे मात्र 226 अंक ही प्राप्त हुए। इस मामले में टाउन थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई। छात्र ने आत्महत्या कर ली है । निजी क्लीनिक में उसकी लाश को पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने परिजन के आवेदन पर एक यूडी केस दर्ज की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: रेलवे कर्मचारियों का सम्मान, समस्तीपुर मंडल में श्रम दिवस पर महिला कल्याण संगठन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

रेलवे कर्मचारियों का सम्मान: समस्तीपुर मंडल में एक ऐसा कार्यक्रम हुआ, जिसने दशकों की...

Bhagalpur News: भागलपुर नाव सेवा, DM और SSP ने किया घाटों का मुआयना, यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा पर खास ध्यान

भागलपुर नाव सेवा: भागलपुर के घाटों से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर...

Madhubani News: मधुबनी में Road Accident मुंडन में आया युवक काल का ग्रास, मौत, दोस्त जख्मी, ऑटो भी पलटा

Madhubani Road Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर...

भाजपा की जीत: भागलपुर में गूंजा ‘जय श्रीराम’, कार्यकर्ताओं ने मनाया ऐतिहासिक जश्न

भाजपा की जीत: बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड सफलता के...