
मधुबनी से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो अंतर प्रदेश के तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इसमें सुजापुर बाबुन थाना कालिया चौक मालदा के रहने वाले कमरुद जमा के पुत्र मुजफ्फर हुसैन और सुजापुर बाबुन के ही जमीउल शेख के पुत्र फारुक को एक किलो पांच ग्राम (1005 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया है। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पंडौल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया गया हुसैन मधुबनी के एक मकान में किराएदार के तौर पर रह रहा है। साथ ही वहां रहकर कपड़ा की फेरी कर रहा हैं। उन किरायेदारों के पास ही ब्राउन शुगर होने का पता चला।
पुलिस को सूचना मिली कि ब्राउन शुगर खरीदने के लिए ग्राम छर्रापट्टी, कमलाबाड़ी, थाना जयनगर के दो लोग वहां पहुंचे हैं। सूचना मिलते वहां छापेमारी की गई। इसी में ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस ब्राउन शुगर की कीमत लगभग एक करोड़ है। ब्राउन शुगर के अलावा मौके से दो तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों तस्कर प. बंगाल के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने पंडौल थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की तहकीकात में जुटी है।






