
पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज अहले सुबह पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग के मैथ्स डिपार्टमेंट सहित लाइब्रेरी में भीषण आग लग गई। इसके बाद पटना कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला, पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित पटना कॉलेज का है जहां वाणिज्य विभाग के मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी में आग लग गई। लपटें इतनी भयावह थीं कि कैंपस में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। पढ़िए पूरी खबर
सूचना मिलने के बाद ही लोदीपुर और पटना सिटी फायर स्टेशन से दमकल की आधा दजर्न गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया है। इस आग की वजह से कई सामान जलकर राख हो गए हैं। मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस और अग्निशमन पदाधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल पटना कॉलेज में कैसे आग लगी और कब लगी इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
सबसे पहले इस आग को छठ पर्व में सुबह की अर्ध्य देकर वापस लौट रहे कुछ लोगों ने देखा। बताया जा रहा है छठ महापर्व पर सुबह अर्घ्य देकर घर जा रहे कुछ लोगों ने लपटों को देखकर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां कॉलेज पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार,मंगलवार को छठ पर्व में सुबह का अर्घ्य देकर घर लौट लोगों ने पटना कॉलेज की बिल्डिंग से धुआं उठते देख डायल 112 को सूचना दी थी। पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही लोदीपुर और पटना सिटी फायर स्टेशन से दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज में आग से हड़कंप मच गया। मैथ्स लाइब्रेरी की किताबें जलकर खाक हो गई। अगलगी से कम्प्यूटर सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसा कॉमर्स विभाग में हुआ था। जहां,पटना कॉलेज में सुबह-सुबह बड़ी घटना घट गई। जब पटना कॉलेज के कॉमर्स विभाग में आग लग गई। इस घटना में मैथ्स लाइब्रेरी की किताबें जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अग्निशमन विभाग के साथ-साथ पीरबहोर थाने की पुलिस भी पहुंची हुई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।






