spot_img

Bihar Cabinet Expansion: Maithili Thakur भी मंत्री के लिस्ट में? पढ़िए JDU से कौन ले सकता है शपथ, सम्राट कैबिनेट में इनपर खास नज़र

spot_img
- Advertisement -

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार गुरुवार, 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शपथ लेने वाले संभावित चेहरों को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि वीवीआईपी लोगों के लिए निर्धारित ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। पटना एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।

- Advertisement -

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और VVIP मूवमेंट

गांधी मैदान में 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cricket News: ईशान किशन को बिहार सरकार ने दिया 1 करोड़ का इनाम, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

संभावित मंत्रियों की सूची और बिहार कैबिनेट विस्तार पर एक नजर

यह बिहार कैबिनेट विस्तार नीतीश सरकार में काम कर चुके कई पुराने चेहरों को फिर से मंत्री पद का मौका दे सकता है। सूत्रों की मानें तो मंत्रियों की सूची में एनडीए के घटक दलों से ज्यादातर पुराने चेहरों को ही फिर मौका देने की सूचना है। जदयू और भाजपा से कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। विभिन्न दलों से सामने आ रही मंत्रियों की सूची में नए और पुराने दोनों तरह के चेहरे शामिल हैं।

भाजपा के संभावित मंत्री:

  • विजय कुमार सिन्हा
  • मंगल पांडेय
  • डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
  • श्रेयसी सिंह
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • लखेंद्र रौशन
  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह टाईगर
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • रमा निषाद
  • डॉ. प्रमोद कुमार
  • (रेस में अन्य नाम: संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा, नीतीश मिश्रा, आनंद मिश्रा)
यह भी पढ़ें:  बिहार टेक्नोलॉजी: प्रतिभा पलायन नहीं, अब प्रदेश में ही लगेंगे उद्योग! पढ़िए: 16 मई को क्या होगा!

जदयू के संभावित मंत्री:

  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • सुनील कुमार
  • जमा खान
  • (रेस में अन्य नाम: रत्नेश सदा, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, श्याम रजक, संतोष निराला, शीला मंडल, मीना कामत, कोमल सिंह, रूहेल रंजन)

अन्य दलों के संभावित मंत्री:

  • लोजपा (आर) से: संजय कुमार, संजय कुमार सिंह
  • हम से: संतोष सुमन
  • रालोमो से: दीपक प्रकाश
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: पटना में बैंक अकाउंट फ्रॉड, नाबालिग बेटे ने मां के खाते से उड़ाए 33 लाख, पढ़िए चौंकाने वाली ट्रांसफर, पड़ोसी और खरीददारी!

बहरहाल, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: ‘डाटा नॉट फाउंड ‘ मार हमको पड़ेगी!

टेक्निकल खामी ने रोकी राजस्व की रफ्तार, निगम को लगा झटका...स्मार्ट सिटी का ऐप,...

Bhagalpur News: ‘ दंड भुक्ति ‘ पर राजमहल अब भी खड़ा है! | Deshaj Times Special Ep. 12 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi...

मुग़ल दास्तावेज़ों ने इसे 'जंगलबाड़ी' कहा, नवाबों ने इसे 'दंड भुक्ति' का नाम दिया,...

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...