spot_img

मुजफ्फरपुर के सकरा से निजी ITI संचालक रहस्यमई तरीके से गायब, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

मुज़फ़्फ़रपुर से बड़ी खबर है जहां सकरा थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नाम से संचालित प्राइवेट आईटीआई के संचालक मनोज नारायण कुशवाहा लापता हैं। रविवार की देर शाम से उनकी रहस्यमई तरीके से लापता होने के बाद से परिजन चिंतित हैं। हर  स्तर से उनकी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। अब परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत सकरा थाना में दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार कैबिनेट लेगा आकार, 7 मई को होगा शपथ ग्रहण, जानें किन चेहरों को मिल सकती है जगह

परिजन की माने तो अपने रिश्तेदारों के घर खोजबीन के बाद देर शाम इसकी शिकायत सकरा थाना में भी दे दी गई। अपने स्तर से खोजबीन जारी है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर सकरा थानेदार राजू पाल ने कहा प्राइवेट आईटीआई संचालक मनोज नारायण कुशवाहा के अचानक गुम हो जाने का आवेदन परिजन थाना में दिए हैं। पुलिस भी अपने स्तर से जांच पड़ताल और खोजबीन में जुटी है।

- Advertisement -

परिजन के अनुसार मनोज अपने घर से एक बैग लेकर निकले थे। मोबाइल घर पर ही छूट गया और वापस नहीं आए परिजन को कई तरह की चिंता सताने लगी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अचानक इतनी इमरजेंसी हो गई कि कहीं चले गए हैं या किसी के साथ गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार औद्योगिक इकाइयाँ: 19 नई यूनिट्स को मिली 20.04 एकड़ जमीन, 284 करोड़ का निवेश और 1200 नौकरियां

यह समझ से परे है। परिजन यह भी बताते हैं कि पूर्व में भी कुछ काम के सिलसिले से आते जाते रहते हैं लेकिन इस तरह से मोबाइल फोन छोड़कर कभी नहीं गये ओर अब तक कोई ट्रेस नहीं मिलना चिंता का विषय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा ‘Panchayat Camp’ DM के निर्देश पर जाले में हर महीने होगी जन सुनवाई, शिकायत निवारण के लिए बड़ा...

Panchayat Camp: दरभंगा में अब आपकी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान! जिलाधिकारी के निर्देश...