spot_img

बिहार में फिर कोरोना ब्लास्ट, पटना में पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों में एक डॉक्टर भी शामिल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में भी अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। राजधानी पटना में इसकी संख्या अधिक है। रविवार को बिहार में कोरोना के 13 मामले मिले। 13 संक्रमितों में से सबसे अधिक 9 लोग पटना के हैं। बाकी चार मरीजों में सहरसा, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद और किशनगंज से एक-एक कोरोना के मामले है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 41 एक्टिव मरीजों में से 28 मरीज पटना जिले के है। कोरोना जांच की बात की जाये तो रविवार को 28 हजार से ज्यादा जांच की गयी। पटना के सिविल सर्जन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को आठ के बाद रविवार को संक्रमण के 11 नये मामले मिले हैं। इनमें अकेले पटना में नौ मामले हैं। वहीं, 48 साल की एक महिला मरीज समस्तीपुर व एक मरीज दूसरे जिले के निवासी हैं। 24 घंटे में जिले में करीब तीन हजार टेस्ट में 11 रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। इनमें पीएमसीएच में 77 संदिग्ध लोगों की जांच करायी गयी। इसमें यहां दो लोग पॉजिटिव पाये गये हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

संक्रमितो में पीएमसीएच के एक चिकित्सक भी शामिल है। बिहार में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच को बढ़ाने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 41 एक्टिव मरीजों में से 28 मरीज पटना जिले के है। कोरोना जांच की बात की जाये तो रविवार को 28 हजार से ज्यादा जांच की गयी। पटना के सिविल सर्जन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने से देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है। बिहार में मरीजों का आंकड़ा न के बराबर हो गया था। पिछले दिनों एक-दो मामले सामने आए थे लेकिन अब आंकड़ों में जो तेजी देखी जा रही है, उससे चिंता बढ़ने लगी है।

सिर्फ पटना में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं, जिसमें पीएमसीएच के एक डॉक्टर भी शामिल हैं वहीं सहरसा, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद और किशनगंज से एक-एक मरीज मिले हैं। बाकी 33 जिलों में फिलहाल कोई मरीज नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  Raxaul Airport: रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्विकास का रास्ता साफ, टेंडर जारी, मिलेंगी Bihar के सीमावर्ती इलाकों को राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से नई उड़ान

पटना के संक्रमितों में बाढ़, अथमलगोला, दनियावां, पालीगंज मारुफगंज समेत अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं। पटना एम्स, आईजीआईसी और पीएमसीएच में कुछ संक्रमित मिले है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी… पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

Bihar Weather: मई के महीने में आमतौर पर गर्मी अपने चरम पर होती है,...

Bihar Cabinet Expansion: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा...

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...