spot_img

बदल गया स्कूल का टाइमिंग….सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव

spot_img
- Advertisement -

मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। हल्की फुल्की बूंदाबांदी के बावजूद भीषण गर्मी का प्रपोज जारी है। जिसे देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। आदेश जारी के बाद स्कूल लगने के समय में बदलाव हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक यानी नौवीं से 12वी तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सारे स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे।

- Advertisement -

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। आज से सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे। शिक्षा विभाग के फैसले के बाद सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 6:30 बजे से दिन में 11:30 बजे तक कर दी गई है। राजधानी पटना में आज से सभी सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Raxaul Airport: रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्विकास का रास्ता साफ, टेंडर जारी, मिलेंगी Bihar के सीमावर्ती इलाकों को राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से नई उड़ान

वहीं, गर्मी का असर अब दिखने लगा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कड़ी धूप में स्कूल जाना और आना बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। कड़ी धूप के चलते बच्चे बीमार तक पड़ जाते हैं।

गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल द्विवेदी ने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। अब सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय का संचालन सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा।


यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा में कुत्तों का हमला: 50 भेड़ों की मौत, चरवाहे की रोजी-रोटी पर संकट!

वहीं, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर 3 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी से पहले तक सरकारी स्कूल को सुबह 6:30 से 11:30 तक संचालित करने को कहा है। वहीं मिड डे मील 11:30 बजे करने को कहा है। बता दें कि राज्य भर में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से ये निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने को कहा है।

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना का तामपान बढ़ने की बात कही गई है। 6 अप्रैल तक पटना का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। गर्मी के कारण छात्रों को परेशानी ना को इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को समय बदलने का निर्णय लिया है। जिसके बाद पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल का संचालन मॉर्निंग शिफ्ट में करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:  Jamui News: झाझा में Railway Encroachment पर चला बुलडोजर, रेलवे की बेशकीमती जमीन खाली कराई गई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी… पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

Bihar Weather: मई के महीने में आमतौर पर गर्मी अपने चरम पर होती है,...

Bihar Cabinet Expansion: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा...

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...