spot_img

रामनवमी की आग वाली बारूद गंध थमा नहीं है…सासाराम में बम विस्फोट…अफवाह!

spot_img
- Advertisement -

सासाराम में आज सोमवार तड़के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला मुहल्ले में छेदीलाल की गली में हुए बम विस्फोट से लोग दहशत में हैं। इसके साथ ही बिहार में रामनवमी के दिन से शुरू हुई हिंसा थमा नहीं रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने इस बम विस्फोट को अफवाह बताया। कहा कि यह महज एक पटाखा भर था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बिहार एडीजी मुख्यालय जमतेंद्र सिंह गंगवार ने इसे अफवाह बताई है। कह कि जिले में बम विस्फोट की खबर के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई थी। जिसमें पटाखे फोड़े जाने की बात सामने आई है।

- Advertisement -

कहा कि नगर थाना क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर एक घर के बाहरी दीवार पर किसी शरारती तत्वों की ओर से पटाखा फोड़ बम विस्फोट की अफवाह फैलाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि किसी शरारती तत्वों ने बम की झूठी अफवाह फैलाई थी। पढ़िए सुबह क्या खबर आई…

- Advertisement -

सासाराम में आज सुबह-सुबह फिर बमबाजी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मोची टोला इलाके के छेदीलाल गली में एक मकान के ऊपर सुबह 4 बजे बम फेंका गया। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पुलिस के अधिकारी बम फेंकने वाले की पहचान में जुटी हैं। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बिहार के नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है। साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट सेवा बंद रहेंगी। पढ़िए सासाराम में तड़के क्या हुआ

पुलिस के मुताबिक विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी। जबकि स्थानीय नागरिकों ने दावा किया है कि आवाज इतनी तेज थी कि महिलाएं और बच्चे सहम गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि यह सुतली बम था। पूरी गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के बाद हुए उपद्रव के बाद तीसरे दिन रविवार को भी प्रभावित इलाकों में दुकानें बंद रहीं। इंटरनेट सेवा भी बाधित है।

कल भी सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। वहीं बिहारशरीफ में शनिवार रात दो गुट भिड़ गये थे। इस दौरान 12 राउंड फायरिंग भी हुई थी। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। इसमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी।

अबतक हिंसा में शामिल 109 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। डीजीपी आरएस भट्टी के अनुसार, सासाराम में बम ब्लास्ट होने पर जो शख्स जख्मी हुआ था, वह बम बना रहा था। उसका इलाज चल रहा है. ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी… पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

Bihar Weather: मई के महीने में आमतौर पर गर्मी अपने चरम पर होती है,...

Bihar Cabinet Expansion: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा...

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...