spot_img

ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, दो की मौत, एक ही हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोवर्धनदास पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद डाला। इसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो को गंभीरावस्था में स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई।

- Advertisement -

मरने वाले युवकों में जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी राजेंद्र मिश्रा का 17 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार, सुखसेना गांव निवासी अमजद अली का 19 वर्षीय पुत्र नवाज आलम शामिल हैं। वहीं, घायल युवक जलालपुर निवासी अरुण शर्मा का 18 वर्ष पुत्र निशांत कुमार है।

- Advertisement -

अनुज कुमार की मौत जहां मौके पर हुई है। वही नवाज की मौत छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हुई है। जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया है। वहीं दोनों छात्रों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस...

Bhagalpur News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में Bihar Agricultural University Convocation 443 छात्रों को मिली उपाधि, तकनीक से लैस थे डिग्री सर्टिफिकेट!

Bihar Agricultural University Convocation: भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह भव्य...

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: ‘टंग ऑफ स्लिप’ कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस....