back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में थ्रेसर बना काल… गेंहू की हो रही थी दौनी, चपेट में आई बगल में बैठी 7 साल की सीमा, मौत से कोहराम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के लोहनी गांव मे गेहूं दौनी के क्रम में सात वर्षीय बच्ची सीमा की मौत थ्रेसर की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: चास में मतदान केंद्रों पर गरमाया माहौल, डीसी-एसपी के औचक निरीक्षण में पोलिंग एजेंट प्रचार सामग्री के साथ पकड़े गए

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीमा अपने पिता अनिरुद्ध पासवान एवं परिवार के अन्य सदस्यों  के साथ दौनी कराने खेत आई थी।

- Advertisement -

जैसे ही थ्रेसर चालू हुआ बगल में बैठी सीमा थ्रेसर की चपेट में आ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत थ्रेसर मे कट जाने से हो चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फंदे से झूलता मिला युवक का शव, मौत से पहले पुलिस को किया था फोन, पढ़िए चोरी और आखिरी रास्ता

सूचना मिलते ही थाना से आये अपुनि मनीष कुमार कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें