spot_img

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में तीन चौकीदारों पर गाज, तीनों निलंबित

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने 22 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टी की जा रही है।जबकि, गंभीर रूप से बीमार दो दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले के एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है।

- Advertisement -

गंभीर रूप से बीमार 26 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि, इस मामले में प्रथम दृष्टया सूचना नहीं देने के मामले में तीन चौकीदारों को दोषी पाया गया है।

- Advertisement -

तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण के बाद सभी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले में संबंधित थाने की पुलिस की भूमिका के सवाल पर एसपी ने साफ किया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

दरअसल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया सूचना नहीं देने के मामले में तीन चौकीदारों को दोषी पाया गया है। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण के बाद सभी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मामले में संबंधित थाने की पुलिस की भूमिका के सवाल पर एसपी ने साफ किया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस व मद्य निषेध विभाग लगातार छापेमारी कर रही। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस व मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कोटवा में भी छापेमारी की। इस दौरान वहां से स्पिरिट के खेप के निकलने की सूचना प्राप्त हुई। हालांकि, कोटवा से न तो स्पिरिट मिली, न कोई गिरफ्तारी हुआ। इस बीच सूचना मिली की कोटवा से खेप निकली चुकी है।

पुलिस खेप के पीछे दौड़ी और जयसिंहपुर में स्पिरिट जब्त की। यहां से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का किंगपिन पकड़ा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan