spot_img

अपडेट: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के मधुबन गांव में लगी भीषण आग, आठ घर जले, संपत्ति राख, बन रही सरकारी सूची

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान से ब्रेकिंग है….. जहां कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के दिनमो पंचायत के मधुबन गांव में भीषण आग लग गई है। अब तक कई घर जलकर राख हो (Fierce fire broke out in Madhuban village of Kusheshwarsthan) चुके हैं।

- Advertisement -

लाखों की क्षति का आंकलन अब तक किया जा चुका है। मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। हालांकि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पशमी प्रखंड दिनमो पंचायत मधुबन गांव में आग बेकाबू हो चुका है। सैकड़ों घर जलकर राख हो गए हैं।

- Advertisement -

तत्काल आग पर काबू लाने के लिए सभी लोग मेहनत संघर्ष कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी की भी पहुंचने की सूचना मिली है। पढ़िए पूरी खबर

थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में सोमवार की देर शाम लगी आग। आग ने दर्जनों घरों को लिया अपने चपेट में। इस घटना में लगभग आठ से अधिक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं अग्निशमन के मदद  से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पौद्दार के घर में शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग प्रमोद यादव, गौड़ी शंकर यादव, अमरजीत यादव, मंगनु यादव, शशिधर यादव, राम बिरेन यादव तथा धनुषधारी यादव सहित कई घरों को अपने चपेट में ले लिया।

एक साथ सभी घर धू धू कर जलने लगी। घर में रखे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपेटे को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Unseasonal Rain बेमौसम बारिश से बढ़ी किसानों की मुसीबतें, मूंग की फसल को भारी नुकसान

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब सभी घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद राशि, जमीन के कागजात, अन्य महत्वपूर्ण कागजात आग में जलाकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग के बचे हुए अवशेष को बुझाया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की पुष्टि पूर्व मुखिया मुन्ना यादव ने करते हुए कहा कि इसकी सूचना अंचल प्रशासन को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  संकट में Darbhanga का ‘ आंगनबाड़ी ’, मानदेय अटका, बच्चों का पोषाहार भी बंद, अब आगे क्या होगा? जानिए

सीओ कासिफ नवाज ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...