spot_img

दोस्तों के साथ आम तोड़ने बगीचे में गए युवक की गोली मारकर हत्या…क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी था चंदन…बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से बड़ी खबर है जहां आम तोड़ने बगीचे में गए युवक अरियांव गांव निवासी अमरेश सिंह के 20 वर्षीय बेटे चंदन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। चंदन अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए बगीचे में गया था।

- Advertisement -

इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने चंदन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल चंदन को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव स्थित हाई स्कूल के पास की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे चंदन अपने तीन दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए गया था। चंदन अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ रहा था, तभी बोलेरो सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और चंदन को गोली मारकर वहां से भाग निकले। चंदन के दोस्तों ने घर आकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi News: सीता की नगरी सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से बलात्कार, बवाल, आक्रोशित भीड़ का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर आग और जाम

परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में चंदन को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चंदन को देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से चंदन की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माता हीरामुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार चंदन क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। मिलनसार था वह तीन भाई है। हत्या की सूचना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध है। थानाध्क्ष संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जूटी है। परिजनों की ओर से अभी किसी का नाम नही बताया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...