back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Naxalite और 5 लाख के इनामी नक्सली Ram Babu Ram और जोनल कमांडर Rambabu Paswan को STF ने दबोचा, 2 AK 47 राइफल, कारतूस, कैश समेत कई बरामद,, दियारा में चल रहा कॉबिंग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
बिहार STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार STF ने 5 लाख का इनामी नक्सली राम बाबू राम को  गिरफ्तार किया है। इसपर, 40 से अधिक केस दर्ज हैं।
एसटीएफ की टीम ने वांटेड और कुख्यात नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन जी उर्फ प्रहार को गिरफ्तार कर लिया है। रामबाबू राम पर पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम (STF nabs prize Naxalite Ram Babu Ram, arms recovered in huge quantity) घोषित कर रखा था।

रामबाबू राम प्रतिबंधित नक्सल संगठन भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और पश्चिमी जोनल कमिटी (नार्थ बिहार) का सचिव है। बिहार एसटीएफ की टीम ने सारण और मुजफ्फरपुर जिले के बीच गंडक नदी के दियारा इलाके में बड़ा ऑपरेशन चलाया।
ऑपरेशन में इनामी नक्सली राम बाबू राम और संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया गया। पढ़िए पूरी खबर

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बिहार STF ने कुख्यात नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजनजी उर्फ प्रहार को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने रामबाबू राम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

इस इनामी नक्सली को पकड़ने के लिए STF की टीम ने सारण और मुजफ्फरपुर जिले के बीच गंडक नदी के दियारा इलाके में बड़ा ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के दौरान कुख्यात नक्सली रामबाबू राम के साथ साथ संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के विशेष टीम ने उत्तर बिहार पश्चिमी जोनल कमिटी सचिव एवं बिहार सरकार की ओर से वर्ष 2013 में घोषित पांच लाख के इनामी कुख्यात वांछित नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल को सारण जिले के मशरक थानान्तर्गत गंडक दियारा से पकड़ने में सफलता पाई है।

दोनों नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) बगहा के सहयोग से बगहा जिला के लौकरिया थानान्तर्गत वाल्मीकिनगर के जंगल से छापामारी कर स्वचालित प्रतिबंधित हथियार एके-47 दो रायफल -02 मैगजीन-05, जिंदा कारतूस -460 राउंड, नकद 50,000 रुपये बरामद की है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में चंपारण जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक जयकांत ने गुरुवार शाम में दी है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार रामबाबू राम प्रतिबंधित नक्सल संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है। कुख्यात नक्सली रामबाबू राम पश्चिमी जोनल कमेटी का सचिव है। बिहार STF ने कुख्यात नक्सली रामबाबू राम और उसके साथी जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज दोनों नक्सलियों के पकड़े जाने की पुष्टि गुरुवार को की है।

सूत्रों की मानें तो इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद भी दियारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सली रामबाबू राम पूर्वी चंपारण के मधुबन में एक्टिव रहा है। रामबाबू राम का आपराधिक इतिहास 22 साल से अधिक पुराना है।

कुख्यात नक्सली रामबाबू राम ने 2019 में चकरबंधा में CRPF के कोबरा बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी। इस कुख्यात नक्सली के ऊपर अब तक 40 से अधिक केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के अब इससे पूछताछ होगी। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के बाद इसके संगठन और उससे जुड़े नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।


जरूर पढ़ें

Darbhanga नवोदय विद्यालय में छात्र की मौत…Hostel में क्या हुआ उस रात? अब क्या सामने आएगा सच?High Level Investigation Team@Expose

दरभंगा के नवोदय विद्यालय में छात्र की अप्राकृतिक मौत! अब तीन अफसर करेंगे सच्चाई...

हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था…Darbhanga के जाले में शिक्षक के साथ बड़ा धोखा! बेटे-बहू और पत्नी ने मिलकर पीटा,...

जाले में शिक्षक के साथ बड़ा धोखा! बेटे-बहू और पत्नी पर लूटपाट व मारपीट...

Madhubani में 10 साल बाद मिला इंसाफ: प्रेमी से बना पति, फिर खेली खूनी खेल, पत्नी के हत्यारे लोभी पति को 7 साल की...

मधुबनी में 2014 का दहेज हत्या केस निपटा! रमाशंकर महतो को मिली 7 साल...

Darbhanga के Kamtaul में Benipur के पंचायत सचिव अजय ठाकुर ने लगाई फांसी, बरामदे में लटकी मिली ‘संदिग्ध’ लाश

दरभंगा में पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत! फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका।घरेलू विवाद या...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें