back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर गिरा रिहायशी इलाके के घर पर, 4 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement -
राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में एक घर पर जाकर गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि, दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे।

गनीमत यह रही कि इस जेट से भारतीय वायुसेना के पायलट राहुल अरोड़ा सही समय पर पैराशूट से बाहर आ गए। हालांकि इस दुर्घटना में हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों की पहचान बशोकौर पत्नी रतन सिंह उर्फ रतीराम राय सिख, बंतो पत्नी लाल सिंह राय सिख, लीला देवी पत्नी राम प्रताप के रूप में हुई है।

एयरफोर्स ने कहा, मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला, उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया। सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर हमें पायलट मिला। उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार में बड़े बकायेदारों की खैर नहीं, कनेक्शन काटने और वसूली का डंडा उठने वाला है! पढ़िए बोझ नहीं सहेगा ऊर्जा विभाग!
हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिस घर पर यह मिग 21 विमान गिरा है। उमसें बच्चे बाहर खेल रहे थे। ऐसे में उनमें से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पशु भी घटना के स्थल से दूर थे।

विमान दुर्घटना के बाद सभी लोग तत्काल दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। पैराशूट से कूदे पायलट को छांव देकर उसके हाथों पैरों की मालिश शुरू कर दी गई। वहीं कुछ लोग जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाने में लग गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी दमकल, एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Energy Security India: राहुल गांधी के `Energy Security India` संबंधी दावों पर घमासान, गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

एयरफोर्स ने बयान जारी कर बताया, वायुसेना के MiG-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहे।

- Advertisement -
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जुलाई 2022 में राजस्थान के बाड़मेर के पास एक ट्रेनिंग उड़ान के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

राजस्थान में मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश होने की पहली दुर्घटना 5 जनवरी 2021 को हुई थी। ये हादसा राजस्थान के सूरतगढ़ में हुआ था जब मिग-21 बाइसन विमान गिर गया था। इसके बाद साल 2022 में 28 जुलाई 2022 को मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।

इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट विंग कमांडर शहीद हो गए थे। साल 2023 में भरतपुर में 28 जनवरी को फिर से एक विमान हादसे का शिकार हुआ है, बता दें इस विमान ने आगरा से उड़ान भरी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेलपारी में विक्की कौशल की एंट्री: शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट में अब होगा डबल धमाका!

Vicky Kaushal News: साउथ सिनेमा के धाकड़ डायरेक्टर शंकर का अगला बड़ा दांव, क्या...

NEET MDS 2026: डेंटल छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी!

NEET MDS 2026: डेंटल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के...

Tanushree Dutta ने खोले बॉलीवुड के काले राज़, इंडस्ट्री में नए कलाकारों के शोषण पर किया बड़ा खुलासा

Tanushree Dutta News: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपा स्याह सच एक बार फिर...

Bihar Good News: बिहार में बंगलुरू मॉडल पर बनेगी Bihar Electronic City, एक लाख युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Electronic City: बिहार की धरती, जो सदियों से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें