spot_img

कांग्रेस को अमित शाह की चुनौती, CAA में नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो पेश करे तथ्य

spot_img
- Advertisement -
शिमला, deshaj times news। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA (सीएए) पर कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर रही है। शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, अगर CAA सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो तथ्यों सहित जनता के सामने लाएं। वे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गृह मंत्री ने कांग्रेस से कहा, गलत प्रचार मत करो। साथ ही समूचे विपक्ष से कहा, देश की शांति को भंग मत करो। उन्होंने स्पष्ट किया, अब सीएए कानून बन चुका है और गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबसे बड़ा काम देश में भ्रष्टाचार खत्म करने का किया है। मोदी ने आने वाले समय में देश में पांच ट्रिलयन इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है। भाजपा 2024 से पहले पांच ट्रिलयन की इकोनॉमी हासिल कर सत्ता में आएगी।

शाह ने कहा, हिमाचल भी इसी दिशा में काम कर रहा है। जय राम सरकार के जनमंच कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जनता की समस्याओं को हल करने में सफल रहा है। इसके माध्यम से 88 फीसदी समस्याओं का निपटारा हुआ है। गृह मंत्री ने कहा, हिमाचल के घरों में गैस देने का काम अब समाप्त हो रहा है। जय राम ने उज्जवला योजना को आगे बढ़ाया है। आयुष्मान योजना नड्डा ने बनाई। हिमाचल को जय राम ने हिम केयर और कॉमवो योजना बनाकर हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ देने का फैसला किया है।

अमित शाह ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, वन रैंक वन पेंशन की पूरानी मांग को मोदी ने एक ही साल में पूरा किया और 35 हजार करोड़ का लाभ दिया। उड़ी, पुलवामा हमलों का एयर और सर्जिकल स्ट्राइक से कड़ा जवाब दिया। इसके बाद दुनिया का भारत के प्रति रवैया बदला।

उन्होंने कहा, कश्मीर आज दुनिया को संदेश दे रहा है कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। अब वहां आसमान को छूने वाला मन्दिर बनने जा रहा है। साथ ही कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार हिमाचल में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, 69 एनएच, उड़ान योजना और मंडी में हवाई अड्डे बनाने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस को अमित शाह की चुनौती, CAA में नागरिकता छीनने का प्रावधान हो तो पेश करे तथ्य
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Accident: NH-27 पर भीषण हादसा, महिला और बाइक सवार की मौत, तीसरा जख्मी

Madhubani Road Accident: मधुबनी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला...

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस संचालकों की मनमानी खत्म, लगेगी लगाम, जारी हुए नए नियम, पढ़िए यात्री सुविधा!

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! लंबे समय...

Patna Oath Ceremony: बिहार में सरकार गठन की तैयारी तेज, जब Dm डॉ. त्यागराजन सीधे राजभवन पहुंचे… पढ़िए Oath Ceremony के लिए सुरक्षा का...

Patna Oath Ceremony: बिहार की राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...

Darbhanga BIG BREAKING: दरभंगा में लव जिहाद में युवती की हत्या, बोले पिता…13 जनवरी को किया अगवा, आज मिली लाश- समय पर पुलिस करती...

कुशेश्वरस्थान हत्याकांड: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला...