spot_img

न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में शिकस्त देना कड़ी चुनौती,आक्रामकता दिखाएंगे जीत के साथ लौटेंगे

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली, देेशज न्यूज (Deshaj News)। न्यूजीलैंड दौरे से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों को मन से यह निकाल देना चाहिए कि वे एक अलग परिस्थितियों में खेलने जा रहे हैं।

- Advertisement -

टीम रवानगी से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में कोहली ने कहा कि जब हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हम अच्छी बल्लेबाजी करना चाहते हैं और अगर हम कम लक्ष्य का बचाव कर रहे हैं तो हमें ऐसा भी करने में सक्षम होना चाहिए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मन की स्पष्टता वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि हम उन परिस्थितियों में खेल रहे हैं जो हमारे नहीं हैं, इसलिए हमें घरेलू टीम को दबाव में लाने के लिए उस श्रृंखला में और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

- Advertisement -

कोहली चाहते हैं कि टीम आक्रामक क्रिकेट खेले और मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दे।

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में शिकस्त देना एक कड़ी चुनौती है। यदि हम श्रृंखला के पहले मैच से ही आक्रामकता दिखाएंगे तो पूरी उम्मीद है हम जीत के साथ वापस जाएंगे। इसलिए हमें पहले मैच से ही आक्रामकता दिखानी होगी।

न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में शिकस्त देना कड़ी चुनौती,आक्रामकता दिखाएंगे जीत के साथ लौटेंगे
न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में शिकस्त देना कड़ी चुनौती,आक्रामकता दिखाएंगे जीत के साथ लौटेंगे

भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती है। कोहली की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20,तीन एकदिनी और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे की शुरूआत 24 जनवरी से टी-20 श्रृंखला के साथ होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Platform Delivery: भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जब जन्मी बच्ची! एम्बुलेंस की देरी बनी मजबूरी तो कौन बना देवदूत!

Platform Delivery: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को...

Darbhanga News: मोटर चोरी से किसान बेदम, पूर्व सैनिक ने दर्ज कराई FIR; पढ़िए कहां हो रही 13 सालों से लगातार वारदातें!

मोटर चोरी: दरभंगा के जाले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने किसानों...

Bhagalpur News: भागलपुर के Nathnagar में Jewelry Shop Theft, बेखौफ चोरों ने उड़ाए पूजा ज्वेलर्स में हजारों के जेवर

Jewelry Shop Theft: भागलपुर के नाथनगर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं...