spot_img

LUCKNOW NEWS-प्रियंका गांधी की TWEET ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ पर मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -
Image result for प्रियंकामुख्य बातें
 भाजपा ने कहा, मंत्र एक ढोंग, कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा हुआ उजागर
लखनऊ, देशज न्यूज (Deshaj News)। नागरिकता संशोधन कानून पर चल रही जुबानी जंग पर अब ‘भगवा’ तक पहुंच गयी है। इसकी शुरुआत सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की थी। भगवा पर टिप्पणी करते ही उन्हें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने घेरा और हिन्दू धर्म और संस्कृति के बारे में जानने की नसीहत दी। तब तक मध्य रात्रि एक बजे प्रियंका ने ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मन्त्र ट्वीट कर दिया जिस पर उनके ही फालोवर्स उनको घेरने लगे। कई फालोवर्स तो इसको टीवी पर बोलकर दिखाने की चुनौती तक देने लगे। दूसरी तरफ भाजपा ने इसको ढोंगबताया।
 
प्रियंका के मन्त्र वाले ट्वीट पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर होता है। जब चुनाव आता है तो कांग्रेस के युवराज जनेऊ दिखाते हैं। कांग्रेस महासचिव एक तरफ घुसपैठिया का समर्थन करती हैं, दूसरी तरफ मंत्र का जाप। मनीष शुक्ला ने कहा कि मां चमुंडा खुद ही इस ढोंग को समझती हैं और अब वे ढोंग को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उनको यह भी जानकारी होनी चाहिए कि इस मंत्र का सही उच्चारण न करने से जातक को भी हानि पहुंचती है और भगवान कभी जग में आग लगाकर खुद की राजनीति चमकाने वालों का कल्याण नहीं कर सकते। वे जानते हैं कि इससे जग की हानि होगी, इसी कारण तो प्रियंका वाड्रा मंत्र लिखने का नाटक भी सही ढंग से नहीं कर सकीं। इसका सही उच्चारण तो ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै है।
दरअसल सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भगवा रंग के बहाने ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। इस पर सीएम योगी ने भी प्रियंका को जवाब दिया। इन सबके बीच आधी रात को प्रियंका गांधी ने शक्ति की साधना का मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद उनके फालोवर्स ने ही उनको घेरना शुरू कर दिया। एक फालोवर ब्रजेश ने लिखा ‘कल ये बोल के दिखाए न्यूज़ चैनल पर तो माने बाकी सब कॉपी पेस्ट तो हर कोई कर सकता है।’ प्रशांत भारती ने लिखा ‘अर्धरात्रि को मंत्रजाप कर रही है। कोई तांत्रिक अनुष्ठान….अर्धरात्रि को तो बस पैशाचिक शक्तियां (बुरी शक्तियां) जागृत होती हैं। वैसे केवल कॉपी-पेस्ट कर दिया या..।’ दिवेश सिंह ने लिखा ‘अरे भाई क्या कर रहे हो वो मोदी जी को हराने के लिए तपस्या कर रही है आप उनकी मदद मत करो।’
मंगलवार को प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया कि विरोध करने वालों ने कभी भी पड़ोसी देश में रह रहे अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, जैन वा अन्य) का दर्द नहीं समझा जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘समूचा भारत देश सीएए के समर्थन में खड़ा है और जो लोग हिंसा फैला रहे हैं, देशवासी उनकी गंदी राजनीति को भी समझ रहे हैं। सीएए का विरोध करने वालों में वही लोग शामिल हैं जिन्हें जनता ने सिरे से खारिज कर दिया।
 
प्रियंका गांधी ने दिया था बयान
प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री योगी ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है। योगी ने भगवा वस्त्र धारण किये हैं। यह भगवा आपका नहीं है। यह हिन्दू धर्म का चिन्ह है। यह भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।’’
 
सीएम योगी ने किया प्रियंका पर पलटवार

प्रियंका के इस बयान पर सीएम योगी के ऑफिस ने सोमवार रात्रि में ट्वीट किया, ‘संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?’’

LUCKNOW NEWS-प्रियंका गांधी के TWEET 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' पर मचा कोहराम
LUCKNOW NEWS-प्रियंका गांधी के TWEET ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ पर मचा कोहराम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Accident: NH-27 पर भीषण हादसा, महिला और बाइक सवार की मौत, तीसरा जख्मी

Madhubani Road Accident: मधुबनी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला...

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस संचालकों की मनमानी खत्म, लगेगी लगाम, जारी हुए नए नियम, पढ़िए यात्री सुविधा!

Bihar Bus Guidelines: बिहार में बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! लंबे समय...

Patna Oath Ceremony: बिहार में सरकार गठन की तैयारी तेज, जब Dm डॉ. त्यागराजन सीधे राजभवन पहुंचे… पढ़िए Oath Ceremony के लिए सुरक्षा का...

Patna Oath Ceremony: बिहार की राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...

Darbhanga BIG BREAKING: दरभंगा में लव जिहाद में युवती की हत्या, बोले पिता…13 जनवरी को किया अगवा, आज मिली लाश- समय पर पुलिस करती...

कुशेश्वरस्थान हत्याकांड: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला...