spot_img

Bihar Election में मुस्लिम वोट का ‘बिस्मिल्लाह’…ये Shah Rukh Khan की National Award है रे…

spot_img
- Advertisement -
शाहरुख खान का एक प्रसिद्ध संवाद है जो फिलहाल, बिहार चुनाव के लिए प्रासंगिक है। “बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी चीज़ें होती रहती हैं, सेनोरिटा।” यह संवाद फिल्म करण जौहर की ‘कुछ कुछ होता है’ से है। इसमें शाहरुख खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो भले ही बड़े शहर में रह रहा हो, लेकिन उसमें एक खास तरह का सुकून और सहजता है, जो छोटे शहरों में भी महसूस की जा सकती है।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स पॉलिटिकल डेस्क।

बिहार चुनाव 2025: ये मिठास बिहार की चुनावी फिजां में पिधल गई है रे…

यह संवाद फिल्म के संदर्भ में एक खास अर्थ रखता है, लेकिन यह आम तौर पर इस बात का प्रतीक है कि जीवन के कुछ क्षण, चाहे बड़े शहर में हों या छोटे शहर में, अपनी खास मिठास रखते हैं। फिलहाल, ये मिठास बिहार की चुनावी फिजां में पिधल गई है रे…।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स पॉलिटिकल डेस्क।

बिहार चुनाव 2025: बिहार के मुस्लिम वोट बैंक पर शाहरुख खान ने भी बनाई एंट्री, ये नेशनल अवॉर्ड है

@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स पॉलिटिकल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुस्लिम वोट बैंक पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का हालिया नेशनल अवॉर्ड भी चुनावी बहस का हिस्सा बन गया।

- Advertisement -

कांग्रेस का आरोप…सम्मान मुस्लिम वोट बैंक को आकर्षित

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान को यह पुरस्कार बिहार चुनाव में मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए दिया गया। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि यह सम्मान मुस्लिम वोट बैंक को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है।

- Advertisement -

NDA नेताओं का जवाब… सम्मान योग्य लोगों को

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस आरोप का करारा जवाब दिया। उनका कहना था कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति “सबका साथ, सबका विकास” पर आधारित है।

- Advertisement -

गिरिराज सिंह ने बिस्मिल्लाह खां का उदाहरण देते हुए कहा कि सम्मान योग्य लोगों को अवॉर्ड दिया जाता है, किसी विशेष समुदाय को लुभाने के लिए नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अपने दिल से जानिए पराए दिल का हाल। कांग्रेस इसी तरह की राजनीति करती रही है।”

फिल्मी हस्तियों की एंट्री, गहमागहमी और सियासी तापमान

बिहार में मुस्लिम वोट बैंक इस बार चुनावी रणनीति का केंद्र बिंदु बना हुआ है। राजनीतिक दलों के बयान और फिल्मी हस्तियों की एंट्री ने चुनावी गहमागहमी और सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar School Coaching: अब सरकारी स्कूलों में शाम को लगेगी कोचिंग, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Bihar School Coaching: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक...

NTPC Barh ने बनाया नया रिकॉर्ड, बना देश का दूसरा सबसे बड़ा बिजलीघर

NTPC Barh: बिहार के बाढ़ में स्थित एनटीपीसी बाढ़ परियोजना ने एक नया कीर्तिमान...

Bihar Weather: बाहर मत जाना! जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया सबसे बड़ा Bihar Weather Report

Bihar Weather: बिहार के लोगों को गर्मी से बेहाल करने वाला इंतजार अब खत्म...

Bihar MLC Election: भाजपा ने मंथन के बाद तय की रणनीति, कोर कमेटी की बैठक में कई बड़े फैसले

Bihar MLC Election: बिहार की सियासत में हलचल तेज है। अगले महीने खाली हो...