spot_img

गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत

spot_img
- Advertisement -

गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पशुओं में होने वाले खुर पका मुंह पका रोग(फुट एंड माउथ डिजीज) से बचाव के टीकाकरण का शुभारंभ लहेरियासराय में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को किया। उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों के लिए प्रतिनियुक्त वैक्सीनेटर के माध्यम से पशुपालकों के घर घर जाकर गाय, बैल, भैंस व अन्य जानवरों को यह महत्वपूर्ण टीका दिलवाना सुनिश्चित करें। डॉ. विजय कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि फुट एंड माउथ डिजीज का कोई इलाज नहीं है। टीकाकरण ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। चार महीनें से ऊपर के सभी पशुओं को यह टीका पड़ना है। यह टीका पशुपालन विभाग की ओर से नि:शुल्क दिया जाता है। राज्य भर में इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। पशुओं के सबसे खतरनाक बीमारी फुट एंड माउथ डिजीज से बचाव के लिए यह टीकाकरण अभियान चौदह दिसंबर तक चलेगा। सभी पशुपालकों से भी आह्वान किया गया कि वह अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर करवा लें। मौके पर पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे।गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: AIIMS पटना में कुकर्म! महिला कर्मी और बेटी से छेड़छाड़, अधिकारी को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए

पटना एम्स में महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतरिक जांच में आरोप सही पाए गए।#PatnaCrime,#AIIMSPatna,#POCSOAct

Bihar Mausam News: बिहार में गर्मी का कहर जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे तापमान#BiharWeather,#MausamUpdate,#RainAlert

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest