back to top
1 सितम्बर, 2024
spot_img

कब्रिस्तान में लगाई आग, भड़का दो पक्ष

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

कब्रिस्तान में लगाई आग, भड़का दो पक्ष आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में विवादित कब्रिस्तान में गाड़े गए पुराने कब्र में असमाजिक तत्त्वों ने आग लगा दी। इससे दो समुदायों में तनाव है। मामले को प्रशासन दो दिन बाद गंभीरता से लिया है। मौके पर इंस्पेक्टर योगेंद्र रविदास के साथ बासोपट्टी थाना पुलिस ने पहुंच कर दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, उस विवादित स्थल को एक पक्ष अपना कब्रिस्तान मानकर शव को दफनाते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महथौर के साथ रामपुर, सौव्हरवा टोल के एक समुदाय के लोग शव को दफनाते हैं। वहीं, दूसरे पक्षों की ओर से उसी भू भाग के अन्य हिस्से को खेल मैदान व पर्चा कराकर अपना दावा कर रहे हैं, जहां गांव के बच्चे वर्षो से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं।

कब्रिस्तान में लगाई आग, भड़का दो पक्ष

करीब साढ़े तीन बिग्घे जमीन पर यह विवाद है। कब्र में आग लगाने की घटना को ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बासोपट्टी पुलिस हड़कत में आ गई। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। सीओ सुमन सहाय ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर सात जनवरी को मीटिंग में सबूत के साथ आने को कहा है। इस बीच उस जगहों पर क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा को लेकर विवादित स्थल पर दो चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है। यह मामला हाईकोर्ट व टाइटल में रहने की जानकारी भी ग्रामीणों ने दी है। सीओ ने दावा किया कि मामले को सुलझा लिया जाएगा। मौके पर बीडीओ मनीष कुमार सिंह,सीओ सुमन सहाय,कर्मचारी मदन झा सहित अन्य उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड –फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे!

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड – विशेष प्रेक्षक बोलीं: कोई नागरिक छूटना...

Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची – एक महीने में 1 करोड़ की...

दरभंगा में बड़ी वारदात! एक महीने में 1 करोड़ की सोना-चांदी चोरी, पुलिस पर...

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर बेनीपुर में विधिक जागरूकता

बेनीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं...

Darbhanga Navodaya के छात्र जतिन की मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई? जांच रिपोर्ट से ग्रामीण-परिजन असंतुष्ट-कहा-CBI जांच हो या जाएंगें HIGH COURT!

केवटी नवोदय विद्यालय छात्र 12 वर्षीय जतिन की संदिग्ध मौत का मामला! परिवार बोला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें