
केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रैयाम थाना क्षेत्र के गोसाई टोला व समैला गांव के बीच स्थित कदम चौक पर मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। मारपीट में आघे दर्जन लोग जख्मी हो गए जबकि इस घटना में पूर्व विधान पार्षद व भाजपा नेता मिश्रीलाल यादव भी चोटिल हुए हैं।
जख्मियों में पचपन वर्षीय गोसाई टोला के कुदुश दर्जी, पचपन वर्षीय सुरेश यादव, पैंतीस वर्षीय अशोक मिश्र व समैला गांव के पचपन वर्षीय उमेश मिश्र शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी में भर्ती कराया गया । इनमें प्राथमिक उपचार के बाद कुद्दुस, सुरेश व अशोक तथा उमेश को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया ।
दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर टहलने के क्रम में घात लगाकर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतेश चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए घटना के बाबत पूछताछ की।








You must be logged in to post a comment.